फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   लुधियाना के रिंकल हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टरों से हथियार भी बरामद

लुधियाना के रिंकल हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टरों से हथियार भी बरामद

Wed, 12 Sep 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना के रिंकल हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टरों से हथियार भी बरामद
रिंकल हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
विज्ञापन

-पार्षद के बेटे सन्नी ने गैंगस्टर को सुपारी देकर करवाई थी रिंकल की हत्या
-सन्नी ने दो दिन पहले किया था सरेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर की टीम ने लुधियाना में हुए रिंकल हत्याकांड के तीन आरोपियों को काबू कर उनके पास से हथियार बरामद किए है। आरोपियों के पास से कारतूस और अपराध में इस्तेमाल की जाने वाली दो कारों के साथ दो पिस्तौल बरामद किये गए हैं। गैंग के सदस्य फरार हो गए, जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस हरकंवलप्रीत सिंह खख ने बताया कि टीम ने जालंधर के गैंगस्टर गुरमीत सिंह उर्फ बुद्धू लोहारां को भी इस मामले में काबू किया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि लुधियाना में हुए रिंकल हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर भोगपुर में मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने 3 गैंगस्टरों को दो पिस्तौल व कारतूस और दो कारों सहित काबू कर लिया। पकड़े गए गैंगस्टरों की पहचान गुरमीत सिंह उर्फ बुद्धू लोहारां जालंधर, मनमीत सिंह उर्फ मनी फ्लोरा लोहारां जालंधर व भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा झंडोर निवासी झंडोर होशियारपुर के रूप में हुई है। इनके दो साथी फरार होने में सफल हो गए है।
विज्ञापन

खख ने खुलासा किया कि भूपिंदर, गुरमीत, मनमीत, मोनू कौल और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी लैहंबर के साथ सतनाम सिंह उर्फ सुखी धीरोवाल के नेतृत्व में शेरू के गिरोह के सदस्य सुपारी किलिंग व लूटपाट में शामिल हैं और यह गिरोह एक एजेंसी को लूटने की योजना तैयार कर रहा है। बदमाश एक एक सफेद लांसर कार (पीबी 08-बीसी-0414) में भोगपुर शहर की ओर बढ़ रहे हैं। पुलिस ने नाकेबंदी कर तीन को काबू कर लिया और लुधियाना के रिंकल हत्याकांड में इस्तेमाल पिस्तौल भी बरामद की गई है। पुलिस को आरोपियों के पास से पोलो कार भी मिली है, जिसका इस्तेमाल लुधियाना कांड में किया गया था। खख ने बताया कि पार्षद के बेटे सन्नी ने इन गैंगस्टर को सुपारी किलिंग के लिए बुलाया था। सन्नी ने दो दिन पहले ही सरेंडर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खख ने कहा कि हत्या उनकी निजी रंजिश का नतीजा थी। इसके लिए सुपारी किलर गिरोह को बुलाया गया। डील करने के बाद हत्यारे चेरी रंग की पोलो कार (पीबी 077-एल -3377) में लुधियाना पहुंचे और सन्नी से मुलाकात की। जिन्होंने उनके लिए एक होटल में दो कमरे बुक किए थे।

लगभग 10 बजे, सभी ने रिंकल पर हमला करने के लिए होटल छोड़ दिया और सन्नी के दो सहयोगियों ने बाइक पर सवार होकर, रास्ते में सुपारी किलर गैंग को रिंकल के घर का रास्ता दिखाया था। हत्यारे वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए और वह बाद में भेष बदलकर इधर-उधर छिपते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed