{"_id":"5b3901904f1c1bed778b6f06","slug":"111530462608-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 1 किलो अफीम सहित किया 2 तस्करों को काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने 1 किलो अफीम सहित किया 2 तस्करों को काबू
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने नशा तस्कर समेत दो तस्कर दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। थाना पतारा पुलिस व एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए यूपी से लाई गई एक किलो अफीम के साथ दो तस्करों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी यूपी के ही रहने वाले हैं। आरोपी यह अफीम तल्हण के नजदीक किसी को सप्लाई करने आए थे लेकिन इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने इनको काबु कर यिा। पकड़े गए अफीम तस्करों की पहचान सतवंत सिंह निवासी महितोष, थाना खजूरिया जिला रामपुर (यूपी) और जय किशोर निवासी गांव बरमोहग, थाना साही जिला बरेली (यूपी) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ थाना पतारा/आदमपुर में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि इस धंधे से जुड़े बाकी लोगों का पता लगाया जा सके।