फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   छाबड़ा बर्तन स्टोर के सेल्समैन से हथियार के बल पर लाखों की लूट

छाबड़ा बर्तन स्टोर के सेल्समैन से हथियार के बल पर लाखों की लूट

Wed, 17 Apr 2019 10:19 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
छाबड़ा बर्तन स्टोर के सेल्समैन से हथियार के बल पर लाखों की लूट
बर्तन स्टोर के सेल्समैन से तीन लाख की लूट
विज्ञापन

फिरोजपुर के खाई अड्डा क्षेत्र में नकाबपोश बाइक सवार तीन लोगों ने की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। छाबड़ा बर्तन स्टोर के सेल्समैन से तेजधार हथियार की नोक पर करीब तीन लाख रुपए लूट लिए। नकाबपोश बाइक सवार तीन लोग वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
मामले की जांच कर रहे एएसआई तिलोक चंद के अनुसार अबोहर के गली नंबर 15 स्थित छाबड़ा बर्तन स्टोर का सेल्समैन शहीद भगत सिंह नगर निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ काला मंगलवार को कैंटर चालक सुखदेव सिंह के साथ कैंटर में बर्तन लादकर फिरोजपुर व आसपास के क्षेत्र में सप्लाई देने के साथ उगाही करने गया था। फिरोजपुर में सप्लाई देने के बाद कैंटर चालक सुखदेव सिंह अन्य सप्लाई लेकर जीरा व मल्लांवाला चला गया। गुरप्रीत सिंह शहर से उगाही एकत्रित करने लगा। सांय करीब 6 बजे जब वह मुल्तानी गेट से होते हुए खाई अड्डा पहुंचा। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश लुटेरों ने तेजधार हथियार के बल पर उससे बैग छीन लिया। विरोध करने पर गुरप्रीत पर हमला कर घायल कर दिया। गुरप्रीत के शोर मचाने पर जब तक आसपास के दुकानदार कुछ समझ पाते तब तक लुटेरे आंखों से ओझल हो गए।
विज्ञापन

गुरप्रीत सिंह के अनुसार बैग में करीब 3 लाख रुपये व कुछ चेक थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और गुरप्रीत सिंह के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे दुकानदारों का कहना था कि चुनावों के मद्देनजर शहर के जगह-जगह पर पुलिस का पहरा लगा हुआ है और पुलिस प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था दुरुस्त होने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। इसके बाद भी शहर के अति व्यस्ततम क्षेत्र खाई अड्डा में दिन छिपने से पहले ही हुई इस घटना से पुलिस की कारगुजारी पर सवालिया निशान लगा दिया। लोगों के अनुसार घटना के वक्त आसपास कोई पुलिस कर्मचारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed