फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   आढ़ती से 2.26 करोड़ का चावल हड़पा

आढ़ती से 2.26 करोड़ का चावल हड़पा

Wed, 13 Feb 2019 10:42 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
आढ़ती से 2.26 करोड़ का चावल हड़पा
आढ़ती से 2.26 करोड़ का चावल हड़पा
विज्ञापन

नई दिल्ली निवासी एक महिला समेत आठ पर धोखाधड़ी का केस
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। शहर के एक आढ़ती से 2.26 करोड़ का चावल हड़पने के आरोप में थाना सिटी की पुलिस ने नई दिल्ली निवासी एक महिला सहित आठ पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
नई सब्जी मंडी स्थित जी बाला जी एंड कंपनी के मालिक आढ़ती रमन वधवा ने एसएसपी सतिंदर सिंह को दी शिकायत में बताया कि उसने जी एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के राकेश सिंह, ज्योति, डायरेक्टर हरबिंद सिंह, ब्रोकर राजू जैन उर्फ राजीव जैन निवासी 432 दूसरी मंजिल कमरा नंबर 203 नया बाजार, ब्रोकर कृष्ण लाल जैन निवासी नया बाजार दिल्ली, बिशन क्वालिटी मैनेजर जी एग्रो, उत्तम क्वालिटी मैनेजर जी एग्रो तथा लाल चंद क्वालिटी मैनेजर जी एग्रो के साथ बासमत्ती चावल का व्यापार किया था। ब्रोकर राजीव जैन, ब्रोकर कृष्ण लाल जैन तथा बिशन उसकी नई सब्जी मंडी वाली दुकान पर आए तथा बासमत्ती चावल व ब्रोकन चावल के सैंपल ले लिए। इन तीनों ने उससे कहा कि वह यह सैंपल राकेश सिंह, ज्योति तथा हरबिंद सिंह निवासी नई दिल्ली को दिखा देते है।
विज्ञापन

सैंपल देखने के बाद राकेश सिंह, ज्योति, राजीव जैन, कृष्ण लाल जैन तथा बिशन 15 जून 2018 को उसकी दुकान पर आए। जहां पर बैठकर 1600 टन ब्रोकन चावल को 1890 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब तथा 125 एमटी 1121 बासमत्ती राइस चावल 1750 रुपये ट्रक लोड के हिसाब से रमन सिंह दिल्ली के नजदीक पहुंचाने का सौदा तय किया। जिस दौरान यह तय हुआ कि जब यह माल दिल्ली पहुंच जाएगा तो इसकी पेमेंट की 15 दिन में अदायगी कर दी जाएगी। आरोपियों ने कुल 2 करोड़ 26 लाख 49 हजार 154 रुपये का माल खरीदा। बाद आरोपियों ने 2.26 करोड़ की रकम देने में आनाकानी करनी शुरू कर दी। उसने पेमेंट के लिए दिल्ली के कई चक्कर लगाए। आरोपियों के 1.80 करोड़ रुपये के चेक बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed