{"_id":"5be70fa4bdec2269b1699b89","slug":"101541869476-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल जेल में तीन हवालातियों ने एक हवालाती को बुरी तरह पीटा, किडनी डैमेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंट्रल जेल में तीन हवालातियों ने एक हवालाती को बुरी तरह पीटा, किडनी डैमेज
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
सेंट्रल जेल में तीन हवालातियों ने एक हवालाती को पीटा, किडनी डैमेज
जख्मी हवालाती सिविल अस्पताल में दाखिल, नशे की दवा लेने को लेकर हुआ था विवाद
हवालाती जसविंदर मेडिकल जानकारी होने के कारण जेल अस्पताल में थी ड्यूटी
सहायक सुपरिंटेंडेंट ने थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। सेंट्रल जेल के अस्पताल में तीन हवालातियों ने एक हवालाती पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने उसे इतनी पीटा कि उसकी किडनी डैमेज हो गई। जख्मी हवालाती को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। झगड़ा नशे की दवा लेने पर हुआ। जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट हरभजन लाल ने थाना सिटी पुलिस को शिकायत दे दी है। थाना सिटी पुलिस ने तीनों हवालाती के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक हवालाती कर्णजीत सिंह वासी मक्खू और वरिंदर सिंह उर्फ बोबी वासी वरियां थाना मक्खू हत्या के आरोप में और मनमीत सिंह वासी जालंधर असलाह एक्ट के तहत जेल की बैरक नंबर-10 में बंद थे। तीनों बीमारी का बहाना लगाकर दवाई लेने के लिए जेल के अस्पताल पहुंच गए। हवालाती जसविंदर चंद वासी जोगीपुर थाना बाजपुर जिला ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) दुराचार के मामले में जेल में बंद था। जसविंदर मेडिकल के बारे में जानकारी रखता था, इसलिए उसकी ड्यूटी अस्पताल में लगाई हुई थी।
जानकारों का कहना है कि कर्णजीत, वरिंदर और मनमीत ने जसविंदर से नशे की दवा मांगी। जसविंदर ने डॉक्टर की अनुमति के बिना दवा देने से इनकार कर दिया। तीनों हवालाती उससे गाली-गलौच करने लगे और जसविंदर को पीटकर जख्मी कर दिया। बताया जा रहा है कि जसविंदर की किडनी डैमेज हो गई है। उसे गंभीर हालत में फिरोजपुर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जेल अस्पताल में जेल वार्डन कुलदीप सिंह की ड्यूटी थी, उसने बड़ी मशक्कत से तीनों आरोपियों से जसविंदर को छुड़वाया। इस बारे में कुलदीप ने जेल के अधिकारियों को सूचित किया। जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट हरभजन लाल ने तीनों आरोपी हवालातियों के खिलाफ थाना सिटी पुलिस को शिकायत की है