{"_id":"5b2e75904f1c1bae6e8b9930","slug":"101529771408-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति ने किया नाबालिगा से दुराचार, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति ने किया नाबालिगा से दुराचार, मामला दर्ज
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहाने से घर बुलाकर नाबालिग से रेप, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। घर में बर्तन धोने के बहाने 14 वर्षीय बच्ची को बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया गया। किसी तरह पीड़िता आरोपी की चंगुल से छूटकर घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई। पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। थाना सिटी पुलिस ने शनिवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह घर पर झाड़ू लगा रही थी। उसी के पड़ोस का व्यक्ति विजय सिंह उसके पास आया कि उसके घर के बर्तन धो दे उसे चाय बनानी है। पीड़िता उसके घर में बर्तन धोने गई तो आरोपी उसे पकड़कर अपने कमरे में ले गया और जबरदस्ती उसके साथ दुराचार किया। किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने पीड़िता को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया और पुलिस को शिकायत दी। थाना जलालाबाद सिटी ने पीड़िता के बयान पर आरोपी विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।