{"_id":"5b25394e4f1c1b2b428b535d","slug":"101529166158-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंटर इंटेलीजेंस ने पकड़े लुटेरा गिरोह के तीन बदमाश, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काउंटर इंटेलीजेंस ने पकड़े लुटेरा गिरोह के तीन बदमाश, दो फरार
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
लुटेरा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो फरार
काउंटर इंटेलीजेंस ने चार पिस्तौल, एक बंदूक, 27 कारतूस व एक बाइक बरामद की
छबीले के भट्ठे की पहाड़ियों में छिपकर बना रहे थे लूटपाट की योजना: एआईजी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। काउंटर इंटेलीजेंस की टीम ने छबीले के भट्ठे की पहाड़ियों में छिप कर लूटपाट की योजना बना रहे लुटेरा गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दो भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए बदमाशों से चार पिस्तौल, एक बंदूक, 27 कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। थाना एसएसओसी फाजिल्का पुलिस ने शनिवार लुटेरा गिरोह के पांच बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरिंदरपाल सिंह सिद्धू ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि लुटेरा गिरोह के बदमाश जीरा रोड सतिया वाला बाइपास (छबीले के भट्ठे) बनी पहाड़ियोंमें छिपकर बैठे हैं और लूटपाट की योजना बना रहे हैं। काउंटर इंटेलीजेंस के एएसआई तरलोचन सिंह, एसआई अरवअिंदर पालभ सिंह, कमलजीत सिंह व टीम के अन्य सदस्यों ने पहाड़ियों को चारों तरफ घेर लिया। बदमाश काउंटर इंटेलीजेंस की टीम को देख कर घबरा गए और तीन बदमाशों को टीम ने काबू कर लिया। दो बदमाश भागने में सफल हो गए।
पकड़े गए बदमाशों की पहचान साजन उर्फ माली पुत्र अमरजीत, प्रेम उर्फ साहब पुत्र जगदीश वासी वार्ड नंबर-एक भारत नगर फिरोजपुर शहर व अमन उर्फ भोला पुत्र गोबा वासी बस्ती गोलबाग फिरोजपुर शहर के रूप में हुई है। इनके पास से बारह बोर बंदूक समेत बीस कारतूस, दो पिस्तौल 32 बोर समेत पांच कारतूस, दो देसी पिस्तौल 315 बोर समेत दो कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। विशाल उर्फ फौजी पुत्र सम्मी वासी भारत नगर व सागर पुत्र जसविंदर वासी बस्ती गोलबाग भागने में सफल हो गए। एआईजी ने कहा कि बदमाश लूटपाट के अलावा फिरोजपुर में हेरोइन भी बेचते हैं। विशाल व सागर को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।