फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पंजाब पुलिस में हवलदार की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर पौने चार लाख ठगे

पंजाब पुलिस में हवलदार की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर पौने चार लाख ठगे

Wed, 24 Jan 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पंजाब पुलिस में हवलदार की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर पौने चार लाख ठगे
नौकरी दिलाने का झांसा दे लाखों की ठगी
विज्ञापन

पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
पुलिस ने पंजाब पुलिस में हवलदार की नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लाख 63 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।

गुरमिंदर सिंह वासी मोगा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके बेटे सुखबीर सिंह को पंजाब पुलिस में हवलदार की नौकरी दिलवाने की बात शिव चरण सिंह और गुरविंदर कौर वासी रोड़ी वाला जिला तरनतारन ने की थी। इसके बदले में शिव चरण ने उनसे तीन लाख 63 हजार रुपये की मांग की थी जो उसने उन्हें दे दिए थे। काफी समय बीतने के बाद जब उन्होंने सुखबीर को हवलदार की नौकरी नहीं दिलवाई तो शिव चरण से अपनी धनराशि वापस मांगी। दोनों आरोपी धनराशि देने के लिए आनाकानी करने लगे। इस संबंधी गुरमिंदर ने पुलिस को एक शिकायत दी। मामले की जांच-पड़ताल एएसआई लखविंदर सिंह ने करने के बाद आरोपी शिव चरण सिंह और गुरविंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed