फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Cricketer Chris Gayle reached sports market of Jalandhar of Punjab

Punjab: जालंधर की स्पोर्ट्स मार्केट पहुंचे क्रिकेटर क्रिस गेल, बोले- यहां के बैट से कई रिकॉर्ड बनाए

Tue, 31 Jan 2023 08:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 31 Jan 2023 08:18 PM IST
सार

क्रिस गेल ने कहा कि जालंधर के बैट से कई रिकॉर्ड बनाए, लेकिन पहली बार यहां आने का मौका मिला। गेल ने पंजाब सरकार की भी तारीफ की और कहा कि पंजाब में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाना अच्छा कदम है। 

विज्ञापन
Cricketer Chris Gayle reached sports market of Jalandhar of Punjab
जालंधर में पहुंचे क्रिकेटर क्रिस गेल का स्वागत करते विधायक शीतलम अंगुराल व अन्य । - फोटो : संवाद

विस्तार

यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर व वेस्टइंडीज के ऑल राउंडर खिलाड़ी क्रिस गेल मंगलवार को पंजाब के जालंधर की स्पोर्ट्स मार्केट में पहुंचे। जालंधर पहुंचने पर वेस्ट हलके के विधायक शीतल अंगुराल ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान क्रिस गेल ने पंजाब, पंजाब सरकार व खेलों के प्रचार प्रसार की बात की। उन्होंने कहा कि जालंधर के बैट से उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन यहां आने का पहली बार मौका मिला है।

विज्ञापन


इस दौरान क्रिस गेल ने मोहल्ला क्लीनिकों की भी तारीफ की। विधायक शीतल अंगुराल ने क्रिस गेल को बताया कि आप सरकार जल्द ही जालंधर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने जा रही है। इस संबंधी तैयारियां भी की जा रही हैं, तो क्रिस गेल ने पंजाब सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा कदम है। क्रिस गेल ने कहा कि मैं पहली बार जालंधर आया हूं व मुझे यहां आकर काफी अच्छा महसूस हुआ है। जालंधर आकर खेलों से जुड़ी नई चीजों के बारे में जाना है।

विज्ञापन


जालंधर के नजदीकी शहरों में खेल चुका हूं क्रिकेट : गेल
क्रिस गेल ने कहा कि वह आईपीएल टूर्नामेंट दौरान जालंधर के नजदीकी शहरों के स्टेडियम में खेल चुके हैं। वह जब भी भारत आते थे तो सोचते थे कि इस बार स्पोर्ट्स के शहर में जरूर जाऊंगा, लेकिन समय न होने के कारण यहां नहीं आ पाए। इस बार मेरा सौभाग्य है कि मैं आज जालंधर पहुंच कर यहां की स्पोर्ट्स मार्केट देख पाया हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान क्रिस गेल ने क्रिकेट का सामान बनाने वाली नामी कंपनी के प्रबंधकों से मुलाकात भी की। क्रिस गेल ने कंपनी की तरफ से बनाए जा रहे खेलों के उत्पादों प्रोडक्ट्स के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि आगे भी कभी मौका मिला तो वह फिर से जालंधर जरूर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed