फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   couple died bus truck carrying laborers Chhattisgarh Hoshiarpur

होशियारपुर में छत्तीसगढ़ से मजदूरों को ले जा रही बस ट्रक से भिड़ी, दंपती की मौत

Tue, 27 Oct 2020 10:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
couple died bus truck carrying laborers Chhattisgarh Hoshiarpur
छत्तीसगढ़ से काम की तलाश में जम्मू-कश्मीर को जा रही मजदूरों से भरी एक निजी बस सोमवार को देर रात जालंधर-जम्मू हाईवे पर दसूहा के पास ट्रक से जा भिड़ी। इसमें एक दंपती की मौत और नौ लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग प्रवासी मजदूर थे जो काम की तलाश में पांच हजार रुपये प्रति व्यक्ति देकर इस बस में सवार हुए थे। मृतकों की पहचान सतीश यादव तथा उसकी पत्नी निवासी जिला रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। बस में सवार लोगों ने बताया कि ड्राइवर को छपकी आ गई थी, जिससे यह हादसा हो गया। बस ड्राइवर हादसा होते ही मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस छत्तीसगढ़ से जम्मू जा रही थी। जब वह दसूहा के एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो सड़क के किनारे एक खडे़ ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वहीं टक्कर के चलते ट्रक आगे एक सफेदे के पेड़ से जा टकराया। दसूहा पुलिस ने घायल यात्रियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान राजेश्वरी, डाकेश्वर, सुनीता, चैन सिंह, धनी लाल, शशि बाई, राजीव बाई, अमन और पूनी लाल के रूप में हुई। जांच अधिकारी एएसआई जग्गा सिंह ने बताया कि बस का ड्राइवर श्मशेर निवासी छत्तीसगढ़ हादसे के बाद फरार हो गया। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बस ड्राइवर का था सातवां चक्कर
जांच अधिकारी एएसआई जग्गा सिंह ने बताया कि यह बस शनिवार को छत्तीसगढ़ से चली थी। इस रूट पर यह बस लगातार चक्कर लगा रही थी। ड्राइवर का यह लगातार सातवां चक्कर था। लंबा रूट होने के बावजूद वह अकेला ही बस चला रहा था। उसके साथ न तो कोई कंडक्टर था न ही सहचालक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed