फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Corona vaccination of teenagers will start in Jalandhar from Monday

कोरोना: जालंधर पहुंचीं वैक्सीन की 61 हजार खुराकें, किशोरों का होगा टीकाकरण, पठानकोट में 78 संक्रमित मिले

Sun, 02 Jan 2022 06:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 02 Jan 2022 06:15 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण फिर डराने लगा है। पंजाब में भी मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। जालंधर में सोमवार से 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण शुरू होगा। वैक्सीन की 61 हजार खुराकें पहुंच चुकी हैं।

विज्ञापन
Corona vaccination of teenagers will start in Jalandhar from Monday
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जालंधर में कोरोना के फिर से बढ़ते खतरे के बीच बच्चों के माता-पिता के लिए राहत की खबर है। राहत यह है कि 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया सोमवार से जिले में शुरू हो रही है। इन 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को वैक्सीन लगाने की तैयारियां स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी हैं। बच्चों को लगने वाली कोवैक्सिन की 61 हजार डोज विभाग के स्टोर में पहुंच भी गई हैं। स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कोविन साइट को अपडेट भी कर दिया है। हालांकि कुछ लोगों ने बच्चों को कोवैक्सिन की जगह कोविशील्ड वैक्सीन लगाने की मांग की है।

विज्ञापन


जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राकेश चोपड़ा का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 15 से 18 साल के करीब 1.5 लाख बच्चों को वैक्सीन लगाने का लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए जिले में आधा दर्जन सेंटर बनाए जा रहे हैं। यह सेंटर ईएसआई अस्पताल, सरकारी डिस्पेंसरी मकसूदां, पीएचसी गढ़ा, पीएचसी मकसूदां, श्री पार्वती जैन स्कूल विजय नगर में बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


पठानकोट में 78 कोरोना मरीज मिले
ओमिक्रॉन के खतरे के बीच रविवार को जिले में कोरोना के 78 नए मामले सामने आए हैं। यह पिछले चार माह में सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, शनिवार को पहुंची रिपोर्ट में 53 मरीज सामने आए थे। बता दें, पिछले 10 दिन में जिले में कोरोना के 303 केस मिले हैं जोकि पिछले एक अक्तूबर से लेकर 20 दिसंबर 2020 के दौरान 80 दिन के बराबर हैं। संक्रमित शहरवासियों में सात बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 5 बच्चे 11 से 16 साल के बीच हैं। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 265 पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रविवार को 18 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। दूसरी तरफ अच्छी बात यह है कि पॉजिटिव केसों में अधिकतर होम आइसोलेशन में हैं। जबकि सिविल में लेवल -2 के 2, मिलिट्री अस्पताल में 5, प्राइवेट अस्पताल में 6, जिले से बाहर प्राइवेट अस्पताल में 6 मरीज भर्ती हैं, जबकि लेवल-3 के प्राइवेट अस्पताल में 2 मरीजों का इलाज चल रहा है। 


जिला में 434 लोग गवां चुके जान
सिविल अस्पताल से मिले आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के कारण जिला पठानकोट में अब तक 434 लोग जान गवां चुके हैं। जिला में अब तक कुल 19309 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 18610 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो गए लेकिन, जिला पठानकोट में अभी 265 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed