{"_id":"f276ffb263fd46aba3fabcaa8759d3a7","slug":"congress-will-miss-good-leaders-in-doaba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोआबा में कांग्रेस को खलेगी तेजतर्रार नेता की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोआबा में कांग्रेस को खलेगी तेजतर्रार नेता की कमी
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 28 Dec 2015 02:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेशक कांग्रेस हाईकमान की तरफ से दावा किया जा रहा है कि भुलत्थ के पूर्व विधायक व कांग्रेस के प्रवक्ता सुखपाल खैहरा के आप में शामिल से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि दोआबा में अब कांग्रेस के पास फायर ब्रांड नेता नहीं बचा है, जो सीधा शिअद के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, शिअद प्रधान सुखबीर बादल व उनकी टीम के साथ खुलकर पंगा ले सके।
दोआबा में कांग्रेस पिछले दस सालों से काफी कमजोर हालत में चल रही है। पिछले दो विधानसभा चुनावों में कांग्रेस दोआबा की 24 में से छह सीट से अधिक नहीं जीत पाई है।
2007 व 2012 के चुनावों में कांग्रेस की सत्ता से दूरी का कारण दोआबा में पार्टी का कमजोर होना था। जालंधर में कांग्रेस मजबूत मानी जाती थी, पर 20102 में पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई। कांग्रेस की ओर से दोआबा में फायर ब्रांड नेता सुखपाल खैहरा ने कमान संभाल रखी थी।
विज्ञापन
खैहरा ने ईडी के समक्ष खुद पेश होकर पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ न केवल अपनी तरफ से शिकायत दी थी बल्कि 24 जुलाई 2014 को खैहरा खुद ईडी कार्यालय में ड्रग केस में विक्रम मजीठिया के खिलाफ शिकायत देकर आए थे, जिसमें इंटेलिजेंस की रिपोर्ट भी उन्होंने साथ लगाई थी कि हवाला के जरिये मजीठिया के पास पैसा आया है।
इतना ही नहीं खैहरा ने बादल परिवार की ओर से संचालित एक न्यूज चैनल के खिलाफ जनवरी में शिकायत की थी। एक माह पहले जालंधर में सुरजीत हाकी टूर्नामेंट में डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को शिरकत करनी थी लेकिन सुखपाल खैहरा के प्रदर्शन को देखकर डिप्टी सीएम को कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
सात अगस्त 2015 को खैहरा ने सूबे की सात निजी चीनी मिलों के खिलाफ धरने का एलान कर बादल सरकार को सकते में डाल दिया था। खैहरा ने तो सुखबीर पर फगवाड़ा चीनी मिल में हिस्सेदारी को लेकर सवाल खड़ा कर नई चर्चा को जन्म दे दिया था।
बीबी जागीर कौर, पूर्व शिक्षा मंत्री सेवा सिंह सेखवां के खिलाफ भी खैहरा ने जबरदस्त मोर्चा खोल रखा है। 2014 में खैहरा ने पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर बाकायदा राज्यपाल को शिकायत दी थी।
सोशल मीडिया पर भी शिअद के खिलाफ जबरदस्त हमला बोलने वाले सुखपाल खैहरा ने बादल परिवार की चंडीगढ़ के निकट संपत्ति व होटल को लेकर बाकायदा एक वीडियो तैयार कराया और अपने भाषण के साथ यू-ट्यूब पर अपलोड किया, जिसे देश-विदेश में लाखों लोगों ने क्लिक किया और यही वीडियो काफी लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा था।