फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   congress protest, rahul gandhi, punjab police, congress leaders, drugs, jalandhar

कांग्रेसियों के धरने में होगी पुलिस की अग्नि परीक्षा

Sun, 12 Jun 2016 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 12 Jun 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
congress protest, rahul gandhi, punjab police, congress leaders, drugs, jalandhar
प्रदर्शन - फोटो : Demo pic
नशे और बिगड़ रही कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस की ओर से सोमवार को दिए जाने वाले धरने की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। स्टेज से लेकर लोगों के बैठने, टैंट, पानी आदि का इंतजाम कांग्रेसी नेताओं की ओर से किया जा चुका है।
विज्ञापन


इस धरने में शामिल होने के लिए विशेष तौर पर आ रहे राहुल गांधी आदमपुर के हवाई अड्डे से वाया रोड करीब 11 बजे सीधा धरना स्थल पर पहुंचेंगे। साथ ही धरने में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


धरने में राहुल गांधी के शामिल होने को लेकर जहां पुलिस के हाथ पांव फूले हुए हैं। वहीं पुलिस की ओर से धरने में मात्र 5 हजार लोगों के शामिल होने की मंजूरी देने से कांग्रेसियों को चिंता में डाल दिया है। कांग्रेसी नेताओं को उम्मीद है कि इस धरने में 20 हजार से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रजिंदर बेरी का कहना है कि उन्होंने तो ज्यादा लोगों की परमिशन मांगी थी, लेकिन पुलिस ने मात्र 5 हजार लोगों को ही शामिल होने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) टीम भी जालंधर में पहुंच चुकी है। एसपीजी के एआईजी संजीव कुमार और कमिश्नर अर्पित शुक्ला पुडा ग्राउंड की सुरक्षा को पुख्ता करने में जुटे हुए हैं। इस धरने के लिए पुडा कांप्लेक्स के साथ खाली पड़े प्लॉट के आगे मुख्य स्टेज लगाया जाएगा।

स्टेज पर राहुल गांधी के अतिरिक्त सीनियर नेता अंबिका सोनी, शकील अहमद, हरीश चौधरी और कैप्टन अमरिंदर सिंह होंगे। दो वीआईपी ब्लॉक बनाए जाएंगे और एक प्रेस गैलरी होगी। इसके अलावा पुडा कांप्लेक्स की बंद बिल्डिंग को 24 घंटे के लिए सील किया जाएगा। यह इमारत धरना खत्म होने के बाद ही खोली जाएगी। राहुल की एंट्री बैक स्टेज से होगी।


कांग्रेसी नेताओं ने खुद कहा है कि वे इस धरने में 5 हजार से ज्यादा लोग नहीं बुलाऐंगे। सारा रूट एसपीजी टीम के मुताबिक रखा गया है। इस धरने के लिए लगभग 250 पुलिस मुलाजिम लगाए गए हैं।   
-अर्पित शुक्ला, पुलिस कमिश्नर, जालंधर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed