{"_id":"5780d4754f1c1b4b507f9db7","slug":"congress-meeting-rajinder-kaur-bhattal-kartarpur-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन सरकार का सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं : भट्ठल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन सरकार का सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं : भट्ठल
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
Updated Sat, 09 Jul 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
करतारपुर में कार्यक्रम में पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल का स्वागत करते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल ने कहा कि सूबे में राजनीतिक तापमान बढ़ रहा है, विधानसभा चुनाव के करीब आने के साथ ही बादल सरकार के दिन अब गिनती के ही रह गए हैं।
वह शुक्रवार को करतारपुर हलके के वर्करों से मिलने के लिए खास तौर पर पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ राणा केपी, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष चौधरी मौजूद थे।
भट्ठल ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार का सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि यह राज्य का विकास करने में पूरी तरह से असफल साबित हुई है। साथ ही सरकार राज्य में कानून और व्यवस्था भी बनाए नहीं रख सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य का विकास पूरी तरह से ठप पड़ा है।
विज्ञापन
इस दौरान दिवंगत चौधरी जगजीत सिंह के बेटे सुरिंदर चौधरी नेे भट्ठल का स्वागत किया। सांसद चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि करतारपुर हलका उनकी विरासत है, यहीं से उनके पिता मास्टर गुरबंता सिंह व बड़े भाई चौधरी जगजीत सिंह चुनाव लड़ते रहे हैं। इस बार कांग्रेस यह सीट जीतकर दिखाएगी। इस दौरान कांग्रेस के सह प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व मंत्री संतोष चौधरी के अलावा प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विक्रम चौधरी ने भी संबोधित किया।
किट्टू ग्रेवाल को नहीं दिया बोलने का मौका
प्रदेश कांग्रेस महिला की पूर्व प्रधान किट्टू ग्रेवाल भी अपनी टीम के साथ समारोह में पहुंची थी, लेकिन उनको स्टेज पर बोलने का मौका ही नहीं दिया गया। स्टेज से जिला कांग्रेस प्रधान जगबीर बराड़ के अलावा कई स्थानीय स्तर के नेताओं ने भाषण दिया, पर किट्टू को स्टेज पर नहीं बुलाया गया। किट्टू ग्रेवाल करतारपुूर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की प्रबल दावेदार हैं।