Jalandhar By-Poll: दिग्गजों के साथ कांग्रेस उम्मीदवार ने भरा नामांकन, वड़िंग और चन्नी के साथ दिखे सिद्धू
नामांकन के बाद विक्ट्री निशान बनाते हुए दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव 2024 के आम चुनावों का आगाज हैं, यही से 24 की रूपरेखा तय होगी। जालंधर से करमजीत कौर चौधरी संसद में जनता की आवाज बनेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नामांकन के दौरान पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व पंजाब प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व मंत्री और विधायक राणा गुरजीत सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार सिंह हेनरी, पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा, पूर्व स्पीकर राणा केपी सिंह, विधायक फिल्लौर चौधरी विक्रमजीत सिंह, विधायक शाहकोट हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया और कई बड़े नेता उपस्थित थे।
नामांकन के बाद विक्ट्री निशान बनाते हुए दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव 2024 के आम चुनावों का आगाज हैं, यही से 24 की रूपरेखा तय होगी। जालंधर से करमजीत कौर चौधरी संसद में जनता की आवाज बनेंगी। जालंधर के लोग एक बार फिर चौधरी परिवार पर विश्वास दिखाएंगे, आप के एक साल का कार्यकाल लोगों को सामने है जो वादे किए थे कितने पूरे किए, सबको पता है और मतगणना के बाद आप को पता चल जाएगा कि पंजाबियों को धोखे में रखना कितना भारी पड़ सकता है।
करमजीत कौर के पास दो लाख कैश, सवा दो लाख बैंक बैलेंस, सवा आठ लाख का सोना
कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर ने संपत्ति का ब्योरा भी दिया। उनके पास दो लाख रुपये कैश के अलावा एचडीएफसी बैंक में 1 लाख रुपये और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2.31 लाख रुपये बैलेंस है। उनके पास इनोवा गाड़ी है, जो उन्होंने 10.08 लाख में खरीदी थी लेकिन इस समय उसकी मार्केट कीमत दो लाख रुपये है। उनके पास 150 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 8.25 लाख रुपये हैं। कुल संपत्ति 13.56 लाख रुपये है। माजरा गांव में उनकी 1.25 एकड़ कृषि योग्य भूमि है। यह उन्होंने 13 अक्तूबर 2021 में खरीदी थी। यह जमीन उन्होंने 93.75 लाख में खरीदी थी।
पहले दिन चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन
पहले दिन चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी जसप्रीत सिंह ने बताया कि कांग्रेस से करमजीत कौर ने नामांकन के दो सेट भरे। पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से मनिंदर सिंह और रचना देवी ने नामांकन दाखिल किया। जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि चूंकि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती है और 16 अप्रैल को रविवार है, इसलिए इन दिनों में नामांकन नहीं लिया जाएगा, जबकि 15 अप्रैल शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल तक नामांकन भरे जाएंगे और नामांकन पत्रों की जांच 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे डिप्टी कमिश्नर कोर्ट रूम जिला प्रशासकीय परिसर में होगी।