{"_id":"6026883a8ebc3ee95115763e","slug":"congress-and-akali-workers-clashed-in-kotkapura-faridkot-faridkot-news-pkl4037155149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में भिड़े कांग्रेस और अकाली कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में भिड़े कांग्रेस और अकाली कार्यकर्ता
विज्ञापन
कोटकपूरा में थाना सिटी के समक्ष धरने की अगुवाई करते अकाली दल के पूर्व विधायक मनतार बराड़। संवाद
- फोटो : FARIDKOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटकपूरा (फरीदकोट)। नगर काउंसिल चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को कोटकपूरा को वार्ड नंबर 17 में कांग्रेस व अकाली कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हो गया। एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किए जाने पर अकाली दल ने थाना सिटी का घेराव शुरू करते हुए एलान किया है कि जब तक उनके वर्कर को बिना शर्त रिहा करके कांग्रेसियों पर कार्रवाई नहीं की जाती, उनका धरना जारी रहेगा।
अकाली दल के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ ने दावा करते हुए कहा कि नगर काउंसिल चुनाव के दौरान कोटकपूरा में शिअद काफी मजबूत नजर आ रहा है, जिसके चलते कांग्रेस के नेता घबराए हुए हैं। शुक्रवार को प्रचार का अंतिम दिन होने की वजह से उनकी अगुवाई में 9 उम्मीदवारों के जुलूस निकाले जा रहे थे। सुबह के समय वार्ड नंबर 17 में अकाली उम्मीदवार मुख्तयार कौर के हक में जुलूस निकाला गया था। हमारे साथ करीब 6-7 सौ लोग थे।
इसी दौरान सामने से कांग्रेस उम्मीदवार रणजीत कौर का काफिला भी आ गया और उनके साथ 50-60 लोग ही थे। उनके काफिला को देखते घबराए कांग्रेस उम्मीदवार के पति गुरसेवक सिंह समेत उसके परिवार के लोगों ने जुलूस खत्म होने के बाद दोपहर डेढ़ बजे घर लौट रहे अकाली कार्यकर्ता सतपाल को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
सतपाल भाग कर पाल सिंह के घर घुस गया और कांग्रेस उम्मीदवार अपने परिवार के सदस्यों ने पाल सिंह के घर में घुस कर न सिर्फ सतपाल को पीटा बल्कि पाल सिंह की पत्नी व पुत्रवधू को भी पीटा और तोड़फोड़ करते हुए उनके दो मोबाइल फोन भी ले गए।
इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने उल्टा सतपाल को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व विधायक बराड़ ने कहा कि जब तक कांग्रेसी उम्मीदवार व उनके परिवार पर केस दर्ज नहीं किया जाता, वह धरना नहीं उठाएंगे।
उधर डीएसपी बलकार सिंह संधू ने कहा कि शुक्रवार को वार्ड नंबर 17 में दो पक्ष आपस में भिड़े हैं। कांग्रेस उम्मीदवार के पति गुरसेवक सिंह ने सतपाल व उसके साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए है। गुरसेवक अस्पताल में दाखिल है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।