फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Ministerial Union protests against the government

Jalandhar News: मिनिस्टीरियल यूनियन का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 21 Aug 2026 05:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 21 Aug 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Ministerial Union protests against the government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल यूनियन ने शुक्रवार को पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन ने आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी का बहिष्कार करने का एलान किया। यह विरोध 18 फीसदी महंगाई भत्ता न मिलने के कारण हो रहा है।

यूनियन के अध्यक्ष जोरावर सिंह और नेता तजिंदर सिंह नंगल ने बताया कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का आदेश दिया था। सरकार ने इस फैसले के खिलाफ लेटर पेटेंट अपील और बाद में दो सदस्यीय पीठ में अपील की। दोनों बार अदालत ने कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बावजूद वित्त विभाग ने एक नया परिपत्र जारी कर महंगाई भत्ता का भुगतान न करने का निर्देश दिया। यूनियन सदस्यों का आरोप है कि सरकार न्यायपालिका के आदेशों की अवमानना कर रही है। उनका कहना है कि जब सरकार अदालती फैसलों की परवाह नहीं करती, तो कर्मचारियों के पास आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता। यूनियन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी का बहिष्कार किया जाएगा। राज्य के लाखों मिनिस्टीरियल कर्मचारी पार्टी के खिलाफ प्रचार करेंगे। वे उनके पक्ष में एक भी वोट नहीं डालेंगे। यह निर्णय बातचीत का समय समाप्त होने के बाद लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed