फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Committee will gherao the residence of MLAs and Ministers on 15th

Jalandhar News: कमेटी १५ को विधायकों और मंत्रियों के निवास स्थान का करेगी घेराव

Sun, 04 Dec 2022 10:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Committee will gherao the residence of MLAs and Ministers on 15th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी (केएमएससी) ने अपनी मांगों के समर्थन में रविवार को डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के समक्ष धरना देकर कारपोरेट घरानों का पुतला फूंका। इस मौके पर कमेटी के नेताओं ने कहा कि 7 दिसंबर से डीसी ऑफिस के गेट बंद किए जाएंगे। इसके अलावा 15 दिसंबर को विधायकों व मंत्रियों के घरों के समक्ष धरना दिया जाएगा। किसान नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक पंजाब भर के टोल प्लाजा पर धरना दिया जाएगा और लोगों की आवाजाही में कोई रुकावट नहीं की जाएगी। इस दौरान टोल प्लाजा मुफ्त किए जाएंगे।
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश के मीत प्रधान जसबीर सिंह व जिला प्रधान इंद्रजीत सिंह बाठ ने कहा कि 5 दिसंबर को प्रदेश के सांसदों को मांगपत्र सौंपे जाएंगे। 7 दिसंबर को डीसी दफ्तर के मुख्य गेट बंद किए जाएंगे। इसके अलावा 12 दिसंबर को आम आदमी पार्टी के विधायकों व मंत्रियों के घरों के समक्ष धरना दिया जाएगा। जसबीर ने कहा कि 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर किसान जत्थेबंदियां धरना देंगी और वहां से जनता को आने-जाने की कोई रुकावट नहीं होगी।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार ने उनकी मांगों का हल नहीं किया तो आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए कमर कसेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि जी-20 बैठकें देशों की निजीकरण की नीतियों को बढ़ावा देने के लिए हो रही हैं इन्हें बंद किया जाए। 23 फसलों की खरीद का गारंटी कानून बनाया जाए। बिजली कानून 2022 रद्द किया जाए। किसान-मजदूरों का कर्ज माफ किया जाए। निजी कंपनियों के नहरी प्रोजेक्ट रद्द किए जाए। इस मौके पर किसान नेता बलजिंदर सिंह, सुरजीत सिंह, हरनेक सिंह, बचित्तर सिंह, केवल सिंह के अलावा अन्य किसान नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
फोटो संख्या-04एफजेडआर01यूयू
फिरोजपुर में किसान जत्थेबंदी कारपोरेट घरानों के पुतले फूंकते हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed