फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   CM Charanjit Channi Brother Dr. Manohar Singh can contest from Chamkaur Sahib in Punjab Assembly Election

पंजाब विधानसभा चुनाव: सीएम चन्नी के भाई भी उतरे राजनीति में, चमकौर साहिब से लड़ सकते हैं चुनाव  

Tue, 21 Dec 2021 02:00 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 21 Dec 2021 02:00 PM IST
सार

पंजाब के दोआबा में इस बात की चर्चा तेज है कि सीएम चन्नी आदमपुर में चुनाव लड़ने जा रहे हैं। दोआबा में रविदासिया समाज का बहुसंख्यक वोट है और चन्नी अपनी किश्ती आदमपुर से पार करना चाहते हैं। वहीं डॉ. मनोहर सिंह के लिए उनकी टीम ने होमवर्क करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
CM Charanjit Channi Brother Dr. Manohar Singh can contest from Chamkaur Sahib in Punjab Assembly Election
सीएम चरणजीत चन्नी और उनके भाई डॉ. मनोहर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह अपने भाई की तैयार फसल काटेंगे। उन्होंने हाल ही में सीनियर मेडिकल अफसर के पद से इस्तीफा दे दिया है और अब जनता की सेवा का फैसला किया है। लिहाजा, इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि अगर सीएम चन्नी आदमपुर विधानसभा हलके में आते हैं तो डॉ. मनोहर सिंह चमकौर साहब से भाई की सीट पर मैदान में होंगे। ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर किसी कारणवश चन्नी आदमपुर में नहीं लड़ते तो फिर डॉ. मनोहन सिंह फतेहगढ़ साहिब से मैदान में आ सकते हैं।

विज्ञापन

खरड़ सिविल अस्पताल में एसएमओ थे डॉ. मनोहर सिंह

डॉ. मनोहर सिंह मोहाली के खरड़ सिविल अस्पताल में बतौर सीनियर मेडिकल आफिसर (एसएमओ) तैनात थे, लेकिन उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देकर राजनीति में कदम रख लिया है। चन्नी जब से सीएम बने हैं, उनका आदमपुर जालंधर के साथ रिश्ता गहरा होता जा रहा है। आदमपुर के तमाम नेताओं को वह लगातार सीधे मिल रहे हैं। हाल ही में आदमपुर में टकसाली बसपाई नेता सुखविंदर कोटली को न केवल चन्नी ने पार्टी में शामिल किया बल्कि उनके साथ अलग से लंबी मीटिंग की। चन्नी ने तो स्टेज पर यह भी कह दिया कि आप (आमदपुर वाले) मुझे गोद ले सकते हो। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी बात को संभाला और कहा कि मैं केपी साहब के कारण आदमपुर से ज्यादा प्यार कर रहा हूं।

विज्ञापन

चन्नी कर सकते हैं आदमपुर सीट का रुख

मोहिंदर सिंह केपी पूर्व सांसद हैं और पिछली बार वह आदमपुर से विधानसभा चुनाव लड़े थे। केपी डॉ. मनमोहन सिंह के समधी हैं, इसलिए परिवार के बीच गहरा रिश्ता है। चन्नी चमकौर साहब से विधायक रहे हैं। पहली बार उन्होंने आजाद तौर पर सीट को जीता था फिर लगातार दूसरी बार कांग्रेस की टिकट से। चन्नी अगर आदमपुर की तरफ रुख करते हैं तो निश्चित तौर पर अपनी सीट अपने छोटे भाई डॉ. मनोहर सिंह को देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरा रूख यह भी है कि डॉ. मनोहर सिंह की बस्सी पठाना के विधायक जीपी से छत्तीस का आंकड़ा है। बस्सी पठाना विधानसभा हलका में डॉ. मनोहर सिंह की पोस्टिंग नंदपुर कलौर प्राइमरी हेल्थ सेंटर में थी। जिस दौरान क्षेत्र में बहुत काम किया, लेकिन वहां के विधायक जीपी ने उनका तबादला करवा दिया। जिस कारण डॉ. मनोहर सिंह के दिल में बस्सी पठाना के विधायक जीपी के लिए खटास है।


दोआबा में इस बात की चर्चा तेज चल रही है कि चन्नी आदमपुर में चुनाव लड़ने जा रहे हैं। दोआबा में रविदासिया समाज का बहुसंख्यक वोट है और चन्नी अपनी किश्ती आदमपुर से पार करना चाहते हैं। वहीं डॉ. मनोहर सिंह के लिए उनकी टीम ने होमवर्क करना शुरू कर दिया है। चन्नी के भाई डॉ. मनोहन सिंह चमकौर साहिब से चुनाव लड़ सकते हैं, उनकी टीम चमकौर साहिब में भी वर्क कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed