फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   CIA Staff of Jalandhar arrest smuggler with heroin and drug money

Jalandhar: ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से आई एक किलो हेरोइन और चार लाख की नकदी समेत तस्कर गिरफ्तार

Thu, 12 Sep 2024 03:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 12 Sep 2024 03:00 PM IST
सार

पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना पर जालंधर बस स्टैंड के पास ग्रीन पार्क कॉलोनी के पास जाल बिछाया था। पुलिस पार्टी ने कूल रोड की तरफ से एक व्यक्ति को बैग लेकर आते देखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
CIA Staff of Jalandhar arrest smuggler with heroin and drug money
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर कमिश्नरेट की सीआईए स्टाफ पुलिस ने तस्कर को एक किलोग्राम हेरोइन और 4 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार करके एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना पर जालंधर बस स्टैंड के पास ग्रीन पार्क कॉलोनी के पास जाल बिछाया था। पुलिस पार्टी ने कूल रोड की तरफ से एक व्यक्ति को बैग लेकर आते देखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा। उसकी गतिविधियों पर संदेह होने पर पुलिस पार्टी ने उसे चेकिंग के लिए रोका। उसके पास से एक किलो हेरोइन और 4 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। 
विज्ञापन


आरोपी की पहचान शिंदा सिंह उर्फ काला पुत्र बुहार सिंह निवासी गांव चक भंगेवाला थाना ममदोट जिला फिरोजपुर के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 6 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आयुक्त आरोपी के साथियों सहित उन लोगों की जांच कर रहे हैं, जिन्हें उसने हेरोइन की इतनी बड़ी खेप सप्लाई करनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि आरोपी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन कैसे मंगवाते थे। शर्मा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ फिरोजपुर में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत पहले से ही एक एफआईआर लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed