फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   CIA staff arrested two accused with two kg of heroin

Jalandhar News: सीआईए स्टाफ ने दो किलो हेरोइन संग दो आरोपी किए काबू

Thu, 11 May 2023 10:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Thu, 11 May 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
CIA staff arrested two accused with two kg of heroin
पुलिस ने किया दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर। जिला तरनतारन के खेमकरण से हेरोइन लेकर आ रहे दो लोगों को सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार कर उनके पास से दो किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। ये हेरोइन पाकिस्तान से आई है। दोनों आरोपी फिरोजपुर शहर किसी को हेरोइन की सप्लाई करने आ रहे थे। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने वीरवार उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।


एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि नौ और दस मई को स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली कि जिला तरनतारन के खेमकरण के रहने वाला आरोपी जयपाल सिंह हेरोइन बेचने का धंधा करता है। खेमकरण से हेरोइन लेकर स्विफ्ट कार नंबर-पीबी46एए6186 पर सवार होकर फिरोजपुर की तरफ आ रहा है। पुलिस ने फिरोजपुर-जीरा राजमार्ग स्थित गांव सांदे आशम के पास नाकाबंदी कर ली। यहां से गुजर रहे जयपाल की कार रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से एक किलोग्राम हेरोइन मिली है, इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच करोड़ के करीब आंकी गई है। सीआईए स्टाफ ने जयपाल से पूछताछ की तो उसने बताया कि उक्त हेरोइन गुरबाज सिंह वासी मनिहाला जय सिंह जिला तरनतारन से खरीदकर लाया है। पुलिस ने गुरबाज के घर पर दबिश देकर उसे भी काबू कर लिया है। गुरबाज के पास से भी एक किलो हेरोइन बरामद हुई है। दोनों आरोपियों से दो किलो ग्राम हेरोइन मिली है। एसएसपी का कहना है कि उक्त हेरोइन पाकिस्तान से लाई गई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है कि इनके कहीं पाक तस्करों के साथ संबंध तो नहीं हैं।
विज्ञापन


-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो संख्या-11एफजेडआर01ओए - फिरोजपुर में एसएसपी पकड़ी गई हेरोइन व आरोपियों के बारे में जानकारी देते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed