फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Child trafficking case uncovered in Jalandhar Four year old boy rescued within 8 hours accused arrested

जालंधर में चाइल्ड ट्रैफिकिंग का खुलासा: चार साल का बच्चा 8 घंटे में बरामद, एक लाख में बेचना था; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2026 12:22 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Mon, 21 Sep 2026 12:22 PM IST
सार

चार साल के केशव को खेलते हुए घर के पास से अगवा कर लिया था। शिकायत के बाद पुलिस की विभिन्न टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब 8 घंटे में बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
Child trafficking case uncovered in Jalandhar Four year old boy rescued within 8 hours accused arrested
जानकारी देते अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने अपहरण के मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए 4 वर्षीय बच्चे को करीब 8 घंटे के भीतर सुरक्षित ट्रेस कर परिवार के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए करीब 72 घंटे में मुख्य आरोपी रज्जत रत्तू उर्फ रोक्की को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों पर डीसीपी सिटी आदित्य एस. वारियर,  एडीसीपी-2 माधवी शर्मा और एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया की निगरानी में की गई। थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी गुरदीप चंद और लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी प्रभारी सुखदेव चंद की टीम ने मामले में तत्काल कार्रवाई की। 
विज्ञापन


डीसीपी सिटी आदित्य एस. वारियर ने बताया कि 17 सितंबर को थाना बस्ती बावा खेल में केस दर्ज किया गया था। जिसमें चार साल के केशव को खेलते हुए घर के पास से अगवा कर लिया था। शिकायत के बाद पुलिस की विभिन्न टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब 8 घंटे में बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर रज्जत रत्तू उर्फ रोक्की पुत्र निवासी गांव मदार, जालंधर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बच्चे का कथित तौर पर चाइल्ड ट्रैफिकिंग के उद्देश्य से अपहरण किया था। वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की सफेद एक्टिवा भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। तफ्तीश के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उपलब्ध तथ्यों और सबूतों के आधार पर उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 


डीसीपी ने बताया कि रत्तू अपने साथी प्रिंस के साथ मिलकर बच्चों को अगवा करने के बाद 6 घंटे तक शहर में घूमते रहे और उसके कपड़े बदल दिए ताकि पहचान ना हो सके। जब पुलिस एक्टिव हुई तो आरोपी उसे बस स्टैंड पर छोड़कर भाग गए थे। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने एक लाख रुपये में सौदा किया था जिसके 20 हजार रुपये उन्हें मिल गए थे। बाकी बच्चा पहुंचाने के बाद मिलने थे। पुलिस उसे परिवार को भी आईडेंटिफाई कर रही है जिसे बच्चा देना था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed