फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Child scorched due to transformer kept in open, Gambhir

खुले मे रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से बालक झुलसा, गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Child scorched due to transformer kept in open, Gambhir
टांडा। नगर में लगातार मांग के बाद भी बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा एक बालक गंभीर रूप से घायल होकर देना पड़ा। खुले में रखे ट्रांसफार्मर में आकर गिरी पतंग को उठाने में बालक करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल बालक को प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर के विभिन्न मोहल्लों में बिजली विभाग ने बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर लगाए हुए हैं। लेकिन, अधिकतर ट्रांसफार्मर विभाग ने बिना बैरिकेडिंग के खुले में रख दिए हैं। जिससे आए दिन हादसा होता रहता है। स्थानीय लोगों के लगातार शिकायतों के बाद भी विभागीय लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। नगर के मोहल्ला काजीपुरा निवासी मोहम्मद रजी उर्फ मानी का दस वर्षीय पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक पतंग मस्जिद शाही के सामने हाईटेंशन लाइन के लिए खुले में रखे ट्रांसफार्मर पर जाकर गिर गई। बालक जब पतंग उठाने के लिए ट्रांसफार्मर के पास पहुंचा तो करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा गया। बालक को जलता देख कर आसपास में मौजूद लोगों ने किसी तरह बालक को बचाया और नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर उसका प्राथमिक उपचार कराया। जहां पर बालक की स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बालक की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed