{"_id":"5f6744488ebc3e98297a4294","slug":"cheated-in-the-name-of-border-cross-jammu-and-kashmir-through-ravi-dariya-pathankot-news-pkl3884218182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब और जम्मू-कश्मीर सीमा पर बरती जा रही सख्ती का खुलासा, रावी दरिया के रास्ते जम्मू-कश्मीर प्रेषक के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब और जम्मू-कश्मीर सीमा पर बरती जा रही सख्ती का खुलासा, रावी दरिया के रास्ते जम्मू-कश्मीर प्रेषक के नाम पर ठगी
विज्ञापन
पंजाब-जम्मू कश्मीर सीमा पर अब भी प्रशासन सख्ती बरत रहा है। लोगों को जम्मू-कश्मीर में एंट्री से पहले कोविड टेस्ट करवाना अनिवार्य रखा गया है। ऐसे में लोगों की मजबूरी का फायदा उठाने वाले लोगों ने इसे धंधा बना लिया और उन्हें अवैध तरीके से रावी दरिया से जम्मू-कश्मीर पहुंचाने के लिए पैसे वसूले जा रहे हैं। इस बात का खुलासा थाना सुजानपुर की पुलिस ने किया है।
पुलिस ने बिहार निवासी व्यक्ति की शिकायत पर दो लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, दूसरा फरार है। आरोपियों की पहचान माधोपुर कुलियां निवासी सुशील और नीटू के तौर पर हुई है। सुजानपुर थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता बिहार के जिला अररिया के गांव जोगबानी निवासी मोहम्मद मंसूर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह पेंटर है और जम्मू-कश्मीर में काम के संबंध में जाना चाहता था। सीमा पर सख्ती होने के कारण वह नहीं जा पा रहा था।
इसी दौरान आरोपियों ने उससे 1300 रुपये एडवांस लेकर रावी दरिया के रास्ते जम्मू-कश्मीर पहुंचाने का झांसा दिया। वह अपने साथियों के साथ उनके पास पहुंचा और आरोपी उन्हें रावी दरिया के पास ले गए और वहां से फरार हो गए। आरोपियों ने उन्हें दरिया पार नहीं करवाया। एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि एक आरोपी वहीं पास में चाय का ठेला लगाता है और दूसरा मजदूरी करता है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी सुशील को गिरफ्तार कर लिया है। उसका साथी नीटू फरार है।