फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   championship, sports, two days championship, lovely professional university, jalandhar, punjab

एलपीयू में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Fri, 17 Feb 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 17 Feb 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
championship, sports, two days championship, lovely professional university, jalandhar, punjab
खेल प्रतियोगिता
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को दो दिवसीय 9वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शॉटपुट के पुरुष वर्ग में नवीन ने 10.01 मीटर गोल फेंककर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


शुभम श्रीवास्तव ने 9.6 मीटर गोल फैंक दूसरा और परमजीत सिंह ने 9.55 मीटर गोल फैंक तीसरा स्थान पाया। इसके अलावा महिला वर्ग में सुमन चौधरी ने 7.35 मीटर गोल फैंककर पहला, महिमा ने 7.26 मीटर गोल फेंक दूसरा और मनीषा ने 7.08 मीटर गोल थ्रो कर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल ने कबूतर और गुब्बारों को आकाश में छोड़कर स्पोर्ट्स मीट की शुरुआत की। इसमें शारीरिक शिक्षा के विद्यार्थियों के अलावा विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पैरा मेडिकल, वास्तुकला, पत्रकारिता जैसे प्रोफेशनल कार्यक्रमों के खिलाड़ियों ने भागेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रिपल जंप के पुरुष वर्ग में प्रियंकर ने 12.6 मीटर छलांग लगाकर पहला, 12.2 मीटर के साथ नवल ने दूसरा और विजयथ ने 11.9 मीटर के साथ तीसरा स्थान पाया। महिला वर्ग में कुह यंग चौदान ने 8.5 मीटर की जंप लगाकर पहला, प्रियंका कुमारी ने 8.3 मीटर के साथ दूसरा और कोमल ने 7.9 मीटर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में अभिनव ने पहला, अर्पित सिंह ने दूसरा और मनीष राणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में कुसुम पहले, ज्योति द्वितीय तथा प्रियंका तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed