फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Centre released relief, Punjab government stopped aid: Ashwani Sharma

केंद्र ने राहत जारी की, पंजाब सरकार ने मदद रोकी: अश्विनी शर्मा

Wed, 01 Oct 2025 07:18 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Centre released relief, Punjab government stopped aid: Ashwani Sharma
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। पंजाब ने अपने इतिहास की सबसे भयंकर बाढ़ आपदाओं में से एक का सामना किया है लेकिन अपना कर्तव्य निभाने के बजाय पंजाब सरकार ने अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया है। राहत व पुनर्वास पर ध्यान देने के बजाय जनता को गुमराह कर रही है। यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए थी। यह बात भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने एक होटल में प्रेसवार्ता दौरान कही। भाजपा नेता अश्विनी शर्मा ने कहा कि गृह मंत्रालय ने मुख्यमंत्री मान को स्पष्ट किया है कि पंजाब सरकार के खाते में 12,589.59 करोड़ राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के रूप में उपलब्ध है जो तुरंत राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए है। यह पैसा कहां है और इसे बाढ़ प्रभावित लोगों पर क्यों खर्च नहीं किया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके मंत्री हरपाल चीमा और हरदीप मुंडियां मुख्य सचिव की ओर से करोड़ों रुपये की उपलब्धता पर दिए विरोधाभासी बयान गंभीर शंका पैदा करते हैं कि यह धनराशि कहीं दूसरी जगह तो नहीं मोड़ दी गई या फिर दुरुपयोग तो नहीं हुआ। प्रत्येक पंजाबी को यह जानने का अधिकार है कि एसडीआरएफ फंड कहां है और इसे बाढ़ राहत व पुनर्वास में क्यों नहीं लगाया गया।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed