फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Case of misbehavior with child in Jalandhar

Jalandhar: होली का रंग देने के बहाने बच्चे से कुकर्म, दो युवक हिरासत में, पीड़ित का आरोप-पहले भी गलत काम किया

Thu, 09 Mar 2023 11:02 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 09 Mar 2023 11:02 AM IST
सार

बस्ती शेख इलाके में करीब 9 साल का बच्चा खेल रहा था। होली का रंग देने का लालच देकर वहीं के रहने वाले दो युवकों ने उसके साथ कुकर्म किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों के हिरासत में भी लिया है और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Case of misbehavior with child in Jalandhar
क्राइम

विस्तार

जालंधर के थाना पांच के हरिया बस्ती शेख में मासूम बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घर जाकर अपने माता-पिता को बताया तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार, बस्ती शेख इलाके में करीब 9 साल का बच्चा खेल रहा था। होली का रंग देने का लालच देकर वहीं के रहने वाले दो युवकों ने उसके साथ कुकर्म किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों के हिरासत में भी लिया है और जांच शुरू कर दी है। आरोपी एक शिवसेना नेता के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, बच्चे ने बताया कि उसके साथ उक्त युवकों ने पहले भी कई बार ये हरकत की है। थाना पांच के प्रभारी ने कहा कि मामला वेरीफाई होने के बाद ही कुछ कह सकते हैं। वहीं एसीपी के पास मामला पहुंचा तो उन्होंने जांच के बाद तुरंत मामला दर्ज करने के आदेश दिए। फिलहाल दोनों युवक हिरासत में है और उनसे पूछताछ की जा रही है। एसीपी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो बच्चे का मेडिकल भी करवाया जाएगा, फिलहाल पुलिस पूछताछ और सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले को जल्द सुलझाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed