{"_id":"60d60bbf8ebc3e2ee40d2f74","slug":"case-filed-against-five-people-who-looted-25-thousand-rupees-from-pump-firozpur-news-pkl4179410133","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर : पिस्तौल तानकर शातिरों ने पंप से लूटे थे 25 हजार... सीसीटीवी में आरोपियों की पहचान, पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर : पिस्तौल तानकर शातिरों ने पंप से लूटे थे 25 हजार... सीसीटीवी में आरोपियों की पहचान, पांच पर केस दर्ज
विज्ञापन
फिरोजपुर। शहर के रिंग रोड स्थित बाबा दीप सिंह पेट्रोल पंप से दो बाइक पर पांच नकाबपोश शातिर बुधवार-वीरवार रात पिस्तौल दिखाकर 25 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई, फुटेज खंगालने पर उक्त आरोपियों की पहचान हो गई। उधर, थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार को उक्त पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है। सभी आरोपी फरार हैं।
पीड़ित मुलाजिम कुलदीप सिंह वासी गांव जलालवाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह पंप पर बतौर सेल्समैन कार्यरत है। उसने बताया कि आरोपी रात के समय पंप पर पेट्रोल डलवाने आए। पेट्रोल डलवाने के बाद जब उनसे पैसे मांगे तो आरोपियों ने पिस्तौल निकाल ली। आरोपियों ने उनके दो साथियों की जमकर पिटाई की और उनसे पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में लगभग 25 हजार रुपये की नकदी थी। आरोपी उनके दो मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो उसमें उक्त आरोपियों की पहचान हो गई। लूटपाट करने वालों की पहचान आरोपी जतिंदर सिंह वासी बस्ती लाभ सिंह वाली, गुरुहरसहाए, अमरजीत सिंह वासी गांव छांगा (ममदोट), प्रिंस सहोता वासी लक्खो वाली, गुरविंदर सिंह वासी पल्ला मेघा व अमरजीत सिंह वासी गांव गजनी वाला थाना लक्खोके बहराम के रूप में हुई है।
उधर, उक्त वारदात की तफ्तीश कर रहे एएसआई बलराज सिंह के मुताबिक कुलदीप सिंह के बयान पर उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तरफ से दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।