फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Cartridges hanged on the wall of the stadium

Jalandhar News: स्टेडियम की दीवार पर लटकाया कारतूस, टूर्नामेंट रद्द करने की धमकी

Sat, 04 Feb 2023 05:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 04 Feb 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
Cartridges hanged on the wall of the stadium
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नवांशहर। बंगा थाना सदर के गांव भौरा में 10 फरवरी से शुरू होने जा रहे फुटबाल टूर्नामेंट को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कुछ शरारती तत्वों ने स्टेडियम की दीवार पर धमकी भरे अंदाज में एक कारतूस लटकाते हुए टूर्नामेंट करवाने वालों को संबोधित करते हुए लिखा कि 'जिन्हां ने मैच करवाने अपनी जिम्मेदारी ते'। इसके अलावा काले रंग के स्प्रे पेंट से कारतूस को चिह्नित करते हुए 'कमेटी ते एनआरआई भी' लिखा हुआ है। सीधे तौर पर कमेटी और एनआरआई को धमकाया है कि वह टूर्नामेंट अपनी जिम्मेदारी पर कराएं, किसी के कहने पर न आएं और इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। मामले को लेकर बंगा सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन आयोजक प्रबंधक कमेटी की ओर से इस संबंध में कोई लिखित रिपोर्ट नहीं दी गई है। गांव के सरपंच रंजीत कुमार ने बताया कि हर साल एनआरआईज व ग्राम पंचायत की ओर से संयुक्त रूप से एक फुटबाल टूर्नामेंट करवाया जाता है। इस साल ये टूर्नामेंट 10 से 15 फरवरी तक करवाने की तैयारी चल रही है। इस दौरान बुधवार व वीरवार की मध्यरात्रि को शरारती तत्वों की ओर से स्टेडियम की दीवार पर स्प्रे पेंट से इस तरह की शब्दावली लिखी गई है। सरपंच रंजीत कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर गांव में किसी तरह का कोई विवाद या विरोध नहीं है। हर साल बहुत अच्छे ढंग से टूर्नामेंट होता है और इस बार भी ऐसी कोई बात नहीं है। इस तरह की हरकत समझ से बाहर है। उधर, आयोजकों का कहना है कि टूर्नामेंट जरूर होगा। पुलिस ने भी सुरक्षा के प्रबंध तेज कर दिए हैं।
फोटो कैप्शन
04 एनएसआर 1पी स्टेडियम की दीवार पर लिखे धमके भरे शब्द।
04 एनएसआर 2पी लटका हुआ कारतूस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed