फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   car hit two bike riders, former sarpanch died

Jalandhar News: बेकाबू इनोवा ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की मौत

Tue, 23 Jul 2024 08:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 23 Jul 2024 08:33 PM IST
विज्ञापन
car hit two bike riders, former sarpanch died
सुल्तानपुर लोधी(कपूरथला)। तलवंडी चौधरियां रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे एक बेकाबू इनोवा ने बुलेट व प्लेटिना सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें पूर्व सरपंच समेत तीन लोग जख्मी हो गए। जालंधर के निजी अस्पताल में पूर्व सरपंच ने दम तोड़ दिया। जबकि स्कूल से लौट रहे दो छात्र सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है, जबकि इनोवा चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इनोवा गाड़ी सुल्तानपुर लोधी से तलवंडी चौधरियां की ओर जा रही थी। जब वह पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो बेकाबू होकर इनोवा कार ने दूसरी तरफ से आ रहे बुलेट और प्लेटिना बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट सवार दो युवक दूर जा गिरे और दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इनोवा का भी काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

हादसे में युवक हुस्नदीप सिंह व जोबनदीप सिंह निवासी तलवंडी चौधरियां और पूर्व सरपंच जगजीत सिंह निवासी गांव चुलधा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल पूर्व सरपंच को इलाज के लिए जालंधर के निजी अस्पताल लेजाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन जख्मी जोबनदीप सिंह ने बताया कि वह स्कूल से छुट्टी के बाद सुल्तानपुर लोधी की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान इस गाड़ी ने हमें टक्कर मार दी। एएसआई बलदेव सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि घायलों को राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed