{"_id":"66955a26dfe4bdff8b0857b0","slug":"car-collides-with-roadside-tree-lawyer-dies-hoshiarpur-news-c-70-1-spkl1012-101986-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराई, वकील की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराई, वकील की मौत
Mon, 15 Jul 2024 10:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 15 Jul 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाना (होशियारपुर)। सोमवार शाम होशियारपुर-दसूहा रोड पर एक वकील की कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मुनीश वर्मा पुत्र साधु सिंह निवासी तलवाड़ा के रूप में हुई है।
वह अपनी कार में सवार होकर वापस अपने घर तलवाड़ा जा रहा था। जब वह दसूहा रोड पर हरियाना कस्बे के पास पहुंचा तो अचानक उसका कार से नियंत्रण खो गया और कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मुनीश वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद रोड सेफ्टी फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और उसे गाड़ी से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद हरियाना थाने के एसएचओ लोमेश शर्मा भी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।