फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Pargat Singh said Capt Amarinder Singh made conspiracy with BJP against farmers

जालंधर: परगट सिंह बोले- भाजपा के साथ मिलकर कैप्टन रच रहे किसानों के खिलाफ साजिश

Sun, 03 Oct 2021 11:08 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांलधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांलधर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sun, 03 Oct 2021 11:08 AM IST
सार

नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी और पंजाब के मंत्री परगट सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा के साथ मिलकर साजिश रच रहे हैं। कैप्टन के कहने पर ही धान खरीद की तारीख केंद्र सरकार ने आगे बढ़ाई है। 

विज्ञापन
Pargat Singh said Capt Amarinder Singh made conspiracy with BJP against farmers
मंत्री परगट सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में रुक रुककर बारिश हो रही है। इससे धान की फसल खरीद में किसानों को काफी नुकसान सहना पड़ सकता है। यह कहना है शिक्षा व खेल मंत्री परगट सिंह का। परगट सिंह ने इसका जिम्मेदार कैप्टन अमरिंदर सिंह को बताया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब: अब मंत्री आशु ने साधा अमरिंदर पर निशाना, बोले- अगर उन्होंने कांग्रेस छोड़ी तो अकेले पड़ जाएंगे
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कैप्टन ने अमित शाह से मुलाकात कर धान की खरीद जानबूझकर देरी से करने का फैसला करवाया। जिससे पंजाब के किसानों की हालत खराब की जा सके। धान की खरीद के लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक अक्तूबर का दिन तय होता है। इसी वजह से पंजाब की मंडियों में फसल पहुंचनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अचानक एक दिन पहले केंद्र सरकार ने तारीख 11 अक्तूबर कर दी। मंडियों में धान की आमद शुरू हो चुकी है और पंजाब सरकार ने मंडियों में 11 दिन का बंदोबस्त नहीं किया हुआ है। इसकी वजह से धान बारिश में भीगने लगा है। किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। किसानों ने आगे आलू समेत अन्य फसल लगानी है, वो इसे खेत में नहीं रख सकते।

यह भी पढ़ें: रणदीप सुरजेवाला बोले- 78 विधायकों ने लिखकर दिया, उसके बाद कैप्टन को बदला गया

पंजाब सरकार के पास भी मार्कफेड और दूसरी एजेंसियां हैं पर ज्यादा खरीद केंद्र सरकार करती है। परगट सिंह ने साफ कहा कि कैप्टन और अमित शाह की मुलाकात थोड़े दिन पहले हुई है। उसी के बाद अचानक धान की खरीद 11 दिन देरी से कर दी गई है, इसका सीधा मतलब है कि कैप्टन किसानों के साथ धोखा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed