फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Canter mounted on youths who fell due to bus collision

बस की टक्कर से गिरे युवकों पर चढ़ा कैंटर, शरीर से अलग हुआ एक युवक का पांव

Fri, 08 Oct 2021 02:03 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Canter mounted on youths who fell due to bus collision
फिरोजपुर। थाना गुरुहरसहाए के अंतर्गत आते गांव मोहनके उताड़ के पास वीरवार को मिनी बस और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए और उनके ऊपर से तेज रफ्तार कैंटर चढ़ गया। इसमें एक नौजवान का बायां पांव कैंटर तले कुचलने से शरीर से अलग हो गया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उन्हें फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उपचाराधीन जग्गा सिंह निवासी गांव शरीह वाला बराड़ ने पुलिस को बताया कि वह और उसके दो साथी इंद्रजीत सिंह व गुरसेवक सिंह बाइक पर जा रहे थे। जैसे ही मोहनके उताड़ पहुंचे तो पीछे से आ रही मिनी बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। बाइक बस से टकराने के कारण तीनों सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा कैंटर उनके ऊपर चढ़ गया। हादसे में आरोपी चालक बस लेकर और दूसरा कैंटर छोड़कर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने बस और कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed