फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   candidates filled pamphlets Pathankot Corporation election

पठानकोट निगम चुनाव में 335 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Wed, 03 Feb 2021 10:38 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
candidates filled pamphlets Pathankot Corporation election
पठानकोट। पठानकोट के निकाय चुनाव रण में 335 उम्मीदवार कूद चुके हैं। बुधवार को नामांकन के आखिरी दिन 184 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। पर्चा दर्ज करवाने पहुंचे कई उम्मीदवारों ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। कुछेक ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे तो कइयों ने सादे ढंग से पहुंच नामांकन दर्ज करवाया।
विज्ञापन

बुधवार को अंतिम दिन तक पठानकोट नगर निगम के लिए कुल 335 लोगों ने नामांकन पत्र भरे। इनमें 51 ने कांग्रेस, शिअद से 43, भाजपा से 71, आप से 68, बसपा से 4, एनसीपी से 4 और 94 लोगों ने बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ने की उम्मीदवारी जताई। वहीं, सुजानपुर काउंसिल के 15 वार्डों के लिए नामांकन के लिए बुधवार शाम तक 85 उम्मीदवार पहुंचे। इनमें कांग्रेस के 22, भाजपा के 28, आम आदमी पार्टी के 19, बसपा के 1 और 13 लोगों ने बतौर निर्दलीय पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

पठानकोट नगर निगम के 50 वार्डों में 94 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जानकारों की मानें तो इस बार आजाद चुनाव लड़ रहे लोग बड़ी राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों का खेल बिगाड़ सकते हैं। पठानकोट में अब तक सबसे ज्यादा आजाद प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल करवाया है। वहीं, कांग्रेस और भाजपा के अलावा इस बार शिअद भी 43 वार्डों से चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा बसपा और एनसीपी के उम्मीदवार भी पहली बार निकाय चुनाव में उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed