फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Called in the name of Lawrence- Give 25 lakh

Jalandhar News: आढ़ती को लॉरेंस के नाम से फोन कर कहा- 25 लाख दो... नहीं तो गोली तैयार है

Wed, 24 Jul 2024 08:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 24 Jul 2024 08:57 PM IST
विज्ञापन
Called in the name of Lawrence- Give 25 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। विदेशी नंबरों से फोन कर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। जालंधर की सबडिवीजन में फिल्लौर के जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से फोन कर धमकी देकर आढ़ती कम कारोबारी को 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। धमकी देने वाले ने कहा कि पैसे नहीं दिए तो तेरे नाम की गोली तैयार है।
इसके बाद कारोबारी ने मामले की शिकायत फिल्लौर पुलिस और जालंधर देहात पुलिस के डीएसपी फिल्लौर स्वर्णजीत सिंह को दी गई है। आढ़ती सचिन अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उनकी, लुधियाना में कमर्शियल कंप्यूटर वे-ब्रिज, सैफाबाद में बर्फ की फैक्टरी और फिल्लौर की अनाज मंडी में आढ़त की दुकान हैं। वह 21 जुलाई को गांव सैफाबाद स्थित बर्फ की फैक्टरी में काम देखने गया था। तभी शाम करीब 4 बजे के करीब उन्हें एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें नेटवर्क की समस्या के कारण आवाज साफ नहीं थी।
विज्ञापन

इससे पहले उसे तीन बार फोन आ चुके थे, लेकिन किसी कारणवश नहीं उठा पाए। जब 4:11 बजे चौथी बार फोन बजा तो उन्होंने फोन उठाया। फोन करने वाले ने कहा- सचिन अग्रवाल तुम्हारे लिए लॉरेंस बिश्नोई का मैसेज आया है कि 25 लाख रुपये तैयार रखें। हम छह महीने से आपकी रेकी कर रहे हैं। आपके बारे में हमें सिर्फ इतना पता है कि आपकी बर्फ की फैक्टरी है और हाईवे पर कांटा है। आपको ज्यादा होशियार होने की जरूरत नहीं है, गोली आपके लिए तैयार है, जब 25 लाख रुपए तैयार हो जाएं तो इस नंबर पर कॉल करके राम-राम बोलकर फोन काट देना।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन ने कहा कि फोन पर उन्हें धमकी देने वाला व्यक्ति जिस तरह से बात कर रहा था उसे उनके पूरे कारोबार की जानकारी थी। आढ़ती ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की और जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गुहार लगाई थी। पुलिस को शिकायत के बाद इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। थाना फिल्लौर के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने कहा- मामले में शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपी को ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल आरोपी की कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed