फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   By closing the leakage from Harike Patan and Hussainiwala Head, the water flowing towards Pakistan was stopped

Jalandhar News: हरिके पत्तन व हुसैनीवाला हेड से लीकेज बंद कर पाकिस्तान की तरफ जाने वाला पानी रोका

Sun, 01 Jun 2025 07:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
By closing the leakage from Harike Patan and Hussainiwala Head, the water flowing towards Pakistan was stopped
-पाकिस्तान में सूखने लगी सतलुज नदी, लीकेज के पानी से पाकिस्तान के पंजाब में होती थी खेती
विज्ञापन

-हुसैनीवाला हेड से 4600 से 10 हजार क्यूसेक पानी लीक होता था, जिसे रोक लिया गया है
---
अनिल कुमार
फिरोजपुर। हरिके पत्तन व हुसैनीवाला हेड से लीकेज बंद कर पाकिस्तान की तरफ जाने वाले पानी को पूरी तरह रोक दिया गया है। इससे भारत के पंजाब की नहरों में पानी की कमी पूरी की जा रही है। इससे किसानों को ट्यूबवेल कम चलाने पड़ रहे हैं और नहरी पानी से सिंचाई की जा रही है। अब धान की रोपाई शुरू हो चुकी है।
दूसरी तरफ पाकिस्तान में बहने वाली सतलुज नदी लीकेज बंद होने से सूखने लगी है, क्योंकि हुसैनीवाला हेड से करीब 4600 से दस हजार क्यूसेक पानी लीक होता था। इस पानी से पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र में खेती होती थी। अब ऐसा नहीं है। बता दें कि फिरोजपुर के हुसैनीवाला हेड से सतलुज नदी पाकिस्तान में प्रवेश करती है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हरिके पत्तन व हुसैनीवाला हेड पर लगे कई गेट खराब होने के चलते सतलुज का पानी लीक होकर पाकिस्तान की तरफ बह जाता था। अब उन्होंने गेटों की मरम्मत कर इस लीकेज को बिल्कुल रोक दिया है। अब पाकिस्तान की तरफ बिल्कुल पानी नहीं जा रहा है। हुसैनीवाला हेड से पाकिस्तान को किसी समझौते के तहत पानी भी नहीं देते हैं। लीकेज बंद होने से पंजाब की नहरों में पानी छोड़ा गया है, ताकि किसान अपनी फसलों की सिंचाई कर सकें। नहरों को भी सरकार ने पक्का कर दिया है। पानी का बहाव कितना भी तेज हो नहरों को नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई जगह से पाकिस्तान में प्रवेश करती है सतलुज
हरिके पत्तन व हुसैनीवाला हेड से निकल कर सतलुज नदी पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र में प्रवेश करती है। उसके बाद यह भारत के गांव मुठियां वाली में प्रवेश कर फिर पाक में प्रवेश कर जाती है। फिर पाकिस्तान के गांव भिखीविंड व गट्टी कलंजर से भारत के गांव कालू वाला व टेंडी वाला में प्रवेश करती है। इसके बाद सतलुज हुसैनीवाला हेड से निकल कर पाकिस्तान में प्रवेश करती है। इससे पाकिस्तान के पूरे पंजाब के गांवों में खेती होती थी। जब से लीकेज बंद हुई है, पाकिस्तान की तरफ बह रही सतलुज नदी सूखने लगी है। पाकिस्तान ने फाजिल्का के पास सुलेमान हेड बनाया हुआ है। यहीं से पाकिस्तान के पंजाब के कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article