फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   By breaking the gate of the truck union, aam aadmi party worker entered, walked-brick-stone

ट्रक यूनियन का गेट तोड़ कर अंदर घुसे आप वर्कर, चले-ईंट पत्थर

Thu, 31 Mar 2022 10:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
By breaking the gate of the truck union, aam aadmi party worker entered, walked-brick-stone
जैतो में ट्रक यूनियन के प्रधान पद के चुनाव के दौरान भिड़ते दोनों गुट - फोटो : FARIDKOT
जैतो(फरीदकोट) । राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद विभिन्न संस्थाओं पर आम आदमी पार्टी ने अपना चहेतों को बिठाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसके तहत वीरवार को ट्रक यूनियन जैतो पर भी ट्रक आपरेटरों के विरोध के बीच आप विधायक अमोलक सिंह की हाजिरी में पार्टी समर्थक एडवोकेट हरसिमरन सिंह को प्रधान चयनित किया गया। इस चुनाव से पहले आप समर्थक ट्रक यूनियन का गेट तोड़ कर अंदर दाखिल हुए और दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर व लाठियां भी चलीं। यह सब पुलिस व विधायक अमोलक सिंह की हाजिरी में हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रक यूनियन पर कब्जे की सूचना पर ट्रक आपरेटरों ने यूनियन का गेट बंद कर लिया था, लेकिन पुलिस को साथ लेकर आए आप समर्थकों ने गेट तोड़ दिया और संक्षेप प्रक्रिया के बाद हरसिमरन सिंह को प्रधान चुने जाने का एलान कर दिया। इससे पहले दोनों पक्षों के लोगों के बीच टकराव हुआ और ईंट पत्थर व लाठियाें का भी प्रयोग किया गया। इस मौके पर विरोध कर रहे ट्रक आपरेटरों ने कहा कि विधायक अमोलक सिंह की हाजिरी में आप वर्करों ने ट्रक यूनियन का गेट तोड़कर गुंडागर्दी का नंगा नाच किया और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। इस मामले में विधायक अमोलक सिंह ने कहा कि कांग्रेस व अकाली दल से जुड़े कुछ लोगों ने विरोध किया है, लेकिन बहुसंख्यक आपरेटरों ने सर्वसम्मति से हरसिमरन सिंह को प्रधान चुना है। उनका मकसद ट्रक यूनियन को मुनाफे में लाना है और 6 माह में अच्छे नतीजे सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग नाराज है, उन्हें जल्द ही मना लिया जाएगा।
विज्ञापन

----------
फोटो 31एफआरडीपी01
फोटो 31एफआरडीपी02
जैतो में ट्रक यूनियन के प्रधान पद को लेकर हंगामे की तस्वीर
------
फोटो 31एफआरडीपी03
जैतो में ट्रक यूनियन के प्रधान पद पर आप के कब्जे का विरोध जताते ट्रक आपरेटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed