फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bus service started from Jalandhar depot to Shimla

जालंधर डिपो से शिमला के लिए बस सेवा शुरू

Tue, 06 Jul 2021 10:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bus service started from Jalandhar depot to Shimla
काफी समय के बाद अब पंजाब रोडवेज के जालंधर डिपो से हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। मंगलवार को जालंधर से शिमला के लिए बस रवाना की गई है। बता दें हिमाचल प्रदेश सरकार की तरफ से एक जुलाई से राज्य में अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने की घोषणा की गई थी, लेकिन साथ ही शर्त रखी गई थी कि कोई भी यात्री बस 50 फीसदी से ज्यादा यात्री लेकर हिमाचल में प्रवेश नहीं करेगी। इस कारण पंजाब रोडवेज जालंधर से हिमाचल के लिए बस सेवा शुरू नहीं कर रहा था। करीब चार दिनों तक विचार करने के बाद आखिरकार जालंधर से शिमला के लिए बस रवाना की गई। पंजाब रोडवेज जालंधर के जनरल मैनेजर नवराज बातिश ने बताया कि जालंधर से शिमला के लिए ज्यादा संख्या में सीधे यात्री उपलब्ध नहीं हो पाते हैं और चंडीगढ़ से ही शिमला के लिए अधिकतर यात्री मिलते हैं। इस वजह से चंडीगढ़ तक 100 फीसदी यात्रियों के लिए बस संचालित की गई हैं और उसके आगे शिमला के लिए बस में 50 फीसदी यात्री ही बिठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिमला रूट पर बस सेवा का अनुभव लेने के बाद ज्वाला जी एवं शाहतलाई के लिए भी बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed