फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bullets fired in the house, woman injured in Firozpur

घर में घुसकर चलाईं गोलियां, महिला जख्मी

Fri, 25 Dec 2020 10:44 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Bullets fired in the house, woman injured in Firozpur
फिरोजपुर। क्षेत्र के हरप्रीत नगर स्थित एक घर में घुस कर आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां दागीं, इस वारदात में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। उसे फरीदकोट के मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवाया। एक आरोपी पीड़ित परिवार की छोटी बहू से संबंध बनाना चाहता था। परिवार ने ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने घर में घुसकर गोलियां चलाकर खिड़की-दरवाजों के शीशों के अलावा बाइक भी तोड़ दी। उधर, थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार को छह आरोपियों को नामजद कर तेरह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता गुरदीप कौर (60) वासी हरप्रीत नगर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि गुरमुख चौधरी उर्फ रानू उसकी छोटी बहू के साथ जबरदस्ती संबंध बनाना चाहता था। इसका परिवार ने विरोध किया तो चौधरी अपने साथियों के साथ उनके घर में दाखिल हुआ और ताबड़तोड़ गोलियां दागने लगा। बकौल गुरदीप कौर एक गोली उसके दाहिने पांव में लगी। इससे वह जख्मी हो गई। आरोपी पारस ने पीड़िता के बेटे लखविंदर पर जान से मारने की नीयत से गोली दागी, जो उसके पास से गुजर गई।
विज्ञापन

आरोपी सुशांत मेहता ने पिस्तौल से ताबड़तोड़ गोलियां दाग पीड़ित परिवार के घर के दरवाजे व खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। यही नहीं आरोपियों ने घर के प्रांगण में खड़ी बाइक भी तोड़फोड़ दी। परिवार वाले गुरदीप कौर को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां उसकी नाजुक हालत देखते हुए फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। एएसआई सुखदेव सिंह के मुताबिक गुरदीप कौर के बयान पर आरोपी गुरमुख चौधरी, सुशांत मेहता, पारस, मलकीत सिंह, गुरदित्त सिंह, जसवीर सिंह समेत तेरह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके में आए दिन हो रही फायरिंग
क्षेत्र में आए दिन गोलियां चलने की वारदातें हो रही हैं। शेखां वाली बस्ती के पास बाइक सवार ने एक नौजवान को गोली मार कर जख्मी कर दिया था। इसके अलावा बगदादी गेट के पास बाइक सवारों ने गोलियां दागीं थी। इसके अलावा कार सवार को बाहर खींच कर उस पर तीन गोलियों मारी थी। अब घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। सभी वारदातें एक माह के भीतर घटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed