फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bullets everywhere, bombs exploding like firecrackers

Jalandhar News: हर तरफ गोलियों की बौछार, पटाखों की तरह फूट रहे बम

Sun, 30 Apr 2023 05:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 30 Apr 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
Bullets everywhere, bombs exploding like firecrackers
सूडान से पठानकोट पहुंचे 2 लोगों ने सुनाई आपबीती
विज्ञापन

बोले, अब भी बिना बिजली पानी सूडान के विभिन्न शहरों में फंसे 1500 भारतीय
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। सूडान में गृह युद्ध छिड़ने के बाद सकुशल अपने घर पठानकोट पहुंचे भारतीयों ने वहां के हालात बयां करते कहा कि हर तरफ गोलियों की बौछार और पटाखों की तरह फूट रहे बमों से बचकर वह पठानकोट पहुंचे हैं। शहर के मोहल्ला चार मरला क्वार्टर निवासी सुखदेव सिंह और गांव अनूप शहर के जतिंदर सिंह ने बताया कि सूडान के हालात बदतर हो चुके हैं। खाने-पीने का सामान नहीं, बिजली-पानी सब बंद है। वहां के लोग भयंकर हालात में रह रहे हैं। बता दें कि सुखदेव और जतिंदर को केंद्र सरकार ने अन्य भारतीयों के साथ ऑपरेशन कावेरी के तहत विशेष विमान के जरिये सूडान से निकाला। शनिवार को वह पठानकोट पहुंचे। जहां तहसीलदार लक्ष्मण सिंह ने दोनों से मुलाकात की। दोनों ने बताया कि सूडान में गृह युद्ध छिड़ने के बाद हालात सामान्य नहीं हैं। सभी देश अपने नागरिकों को वहां से निकालने में जुटे हैं। केंद्र सरकार की ओर से भी विशेष विमान के जरिये उन्हें भारत लाया गया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।

खाने-पीने के सामान और बिजली, पानी की भारी किल्लत
12 साल पहले रोजगार की तलाश में सूडान गए सुखदेव सिंह और जतिंदर सिंह ने सूडान के हालात बयां करते बताया कि पहले कभी वहां ऐसे हालात नहीं हुए और सब ठीक चल रहा था। पिछले 15 दिन में वहां के हालात एकदम बदल गए हैं और गृह युद्ध छिड़ गया है। वहां खाने पीने के सामान की किल्लत हो गई है और हर तरफ गोलीबारी की आवाज ही सुनाई देती है। बिजली-पानी नहीं है और हर तरफ कोहराम मचा है। अभी भी सूडान में 1500 से ज्यादा भारतीय फंसे हुए हैं। जो खाने-पीने के सामान की किल्लत के बीच जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सरकार उन्हें भी सकुशल वहां से निकाल लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed