{"_id":"667a6bb67338483dd20bee7d","slug":"bsp-leader-mayawati-and-akash-anand-will-come-to-jalandhar-for-by-election-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar West By Election: बसपा भी लगाएगी उपचुनाव में ताकत, मायावती और आकाश आनंद आएंगे जालंधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar West By Election: बसपा भी लगाएगी उपचुनाव में ताकत, मायावती और आकाश आनंद आएंगे जालंधर
Tue, 25 Jun 2024 12:34 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 25 Jun 2024 12:34 PM IST
सार
पार्टी की तरफ से जालंधर वेस्ट उपचुनाव में बिंदर लाखा को मैदान में उतारा गया हैं। बसपा का पंजाब में ग्राफ बुरी तरह से गिर गया है और पार्टी सतह पर है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा भी जालंधर वेस्ट के उपचुनाव में ताकत झोंकने के लिए तैयार हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह ने बताया कि जालंधर विधानसभा पश्चिम और उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग को 32 स्टार प्रचारकों की सूची भेजी गई है। इसमें मुख्य रूप से बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती, बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद, केंद्रीय संयोजक रणधीर सिंह बेनीवाल समेत 32 लोगों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
पार्टी की तरफ से बिंदर लाखा मैदान में हैं। बसपा का पंजाब में ग्राफ बुरी तरह से गिर गया है और पार्टी सतह पर है। बसपा पंजाब प्रधान जसबीर सिंह ने कहा- कांग्रेस और आप पार्टी के अखिल भारतीय गठबंधन के जरिये संविधान बचाने के मुद्दे पर देश के दलित पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग को गुमराह कर रही हैं। कमजोर वर्गों के वोट तो हासिल कर लिए गए हैं, लेकिन उनके सांविधानिक अधिकारों की हमेशा अनदेखी की गई है।
विज्ञापन