{"_id":"635d873ed8361b38ac58369d","slug":"bsf-fired-eight-bullets-drone-returned-to-pakistan-firozpur-news-pkl4667519198","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur: भारतीय क्षेत्र में डिलीवरी कर लौट रहे ड्रोन पर बीएसएफ ने दागीं आठ गोलियां... पाकिस्तान लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozpur: भारतीय क्षेत्र में डिलीवरी कर लौट रहे ड्रोन पर बीएसएफ ने दागीं आठ गोलियां... पाकिस्तान लौटा
Sun, 30 Oct 2022 01:34 AM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिराेजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिराेजपुर
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:34 AM IST
सार
बीएसएफ बटालियन-160 के जवान रात के समय फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे कि उन्हें भारतीय इलाके में आसमान पर पाक ड्रोन के मंडराने की आवाज सुनाई दी। उक्त ड्रोन भारतीय क्षेत्र से होकर पाक में प्रवेश हो रहा था।
विज्ञापन
drone
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्षेत्र में डिलीवरी देकर लौट रहे पाक ड्रोन पर बीएसएफ ने ताबड़तोड़ आठ गोलियां दागी। गोलियों से बचता हुआ ड्रोन सुरक्षित पाक में प्रवेश कर गया। पाक ड्रोन की मूवमेंट देख पुलिस और बीएसएफ ने शनिवार को संबंधित इलाके में संयुक्त सर्च अभियान चलाया है। शाम तक सुरक्षा एजेंसियों को कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। यह घटना चेक पोस्ट ढाणी नत्था सिंह वाला में शुक्रवार रात्रि साढ़े ग्यारह बजे घटी है।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक सर्दी का मौसम देख पाक तस्करों ने ड्रोन के जरिये हथियार और हेरोइन की खेप भेजना शुरू कर दिया है। बीएसएफ बटालियन-160 के जवान रात के समय फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे कि उन्हें भारतीय इलाके में आसमान पर पाक ड्रोन के मंडराने की आवाज सुनाई दी। उक्त ड्रोन भारतीय क्षेत्र से होकर पाक में प्रवेश हो रहा था कि बीएसएफ ने इसे नीचे गिराने के लिए एक के बाद एक आठ गोलियां दागी, लेकिन ड्रोन सुरक्षित पाक लौट गया।
बीएसएफ ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया लेकिन शनिवार देर शाम तक सुरक्षा एजेंसियों को खेतों में से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को फिरोजपुर के अंतर्गत बीएसएफ की बीओपी जगदीश के नजदीक ड्रोन द्वारा फेंका गया हथियारों का जखीरा मिला था, इसमें तीन एके-47 राइफल, दो मिनी एके-47 राइफल, तीन पिस्तौल, 18 मैगजीन व 200 कारतूस मिले थे। इसके अलावा दो दिन पूर्व फाजिल्का में भी दो ड्रोन की मूवमेंट देखी जा चुकी है।