{"_id":"668c215001aff31e3406880a","slug":"brother-in-law-arrested-in-case-of-newborn-found-in-bushes-kapurthala-news-c-80-1-spkl1018-101394-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: झाड़ियों में मिले नवजात के मामले में जीजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: झाड़ियों में मिले नवजात के मामले में जीजा गिरफ्तार
Mon, 08 Jul 2024 10:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
साली से जबरन दुष्कर्म, बच्चा पैदा होने पर फेंक दिया
नवजात को पुलिस ने जालंधर के शिशु गृह में भेजा, थाना भुलत्थ में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
भुलत्थ (कपूरथला) भुलत्थ में भगवानपुर रोड पर सड़क किनारे झाड़ियों में मिले नवजात शिशु मिलने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने यह कार्रवाई आरोपी की साली के बयान पर की है, जिसने अपने जीजा की ओर से दुष्कर्म करने की बात कहते हुए अपने नवजन्मे बच्चे को सड़क किनारे फेंकने के संगीन आरोप लगाए थे। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी भुलत्थ सुरिंदर पाल ने बताया कि नवजन्मे बच्चे को सुरक्षित देखरेख के लिए शिशु गृह में भेज दिया है। युवती से दुष्कर्म के आरोपी जीजा को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं, मामले की गंभीरता से जांच जारी है। रविवार को भुलत्थ के भगवानपुर रोड पर सड़क किनारे झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिला था, जिसे पुलिस ने सुरक्षित अपने कब्जे लेकर जालंधर के शिशु गृह में भेज दिया।
इस मामले में भुलत्थ निवासी युवती ने सामने आकर बताया कि उसकी बहन की शादी गांव सिंधवा कपूरथला में हुई थी और वह पिछले दो-तीन साल से अपने माता-पिता के साथ किराये के घर में रह रही है। पिछले साल वह अपनी मां के साथ अपनी बहन से मिलने गांव सिंधवा गई थी और रात को जब वह, उसकी बहन, उसकी मां और जीजा एक ही कमरे में सोए थे और रात को उसके जीजा ने उससे दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। काफी दिनों बाद जीजा उनके घर आया, वह घर में अकेली थी तो उसके जीजा ने फिर उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। इस संबंध में उसने अपने माता-पिता से बात की, लेकिन परिवार ने डर के कारण किसी से भी बात नहीं की और छह जुलाई को लगभग 12 बजे उसने बेटे को जन्म दिया। उसके पारिवारिक सदस्यों ने डर के कारण बच्चे को भगवानपुर के एक खाली प्लाट में दीवार के अंदर फेंक दिया। अब पता चला है कि बच्चे को किसी व्यक्ति ने सिविल अस्पताल भुलत्थ में दाखिल करवाया है जो जीवित है। उसने कहा कि उसके जीजा ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
नवजन्मे बच्चे की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त आरोपी पर मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी भुलत्थ सुरिंदर पाल ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती की ओर से बच्चे को फेंकने के मामले में जांच के बाद उसे नामजद किया जाएगा।