फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Boy and girl reached Jalandhar, fled from Delhi, arrested

दिल्ली से भाग जालंधर पहुंचे लड़का-लड़की, पुलिस ने ट्रैप लगा किया गिरफ्तार

Sun, 04 Jul 2021 06:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Boy and girl reached Jalandhar, fled from Delhi, arrested
जालंधर। दिल्ली से भागकर आए एक लड़का-लड़की को पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करके जालंधर के पठानकोट चौंक के पास से पकड़ लिया। पुलिस व लड़की के घर वालों को जैसे ही लड़का व लड़की की लोकेशन का पता चला तो वह पठानकोट चौंक के पास पहुंच गए व बस में से लड़की व लड़के को कब्जे में ले लिया। वहां पर मौजूद लोगों का कहना था कि जैसे ही लड़का बस से उतरा, लड़की के घर वालों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। लड़के के मुंह व नाक से निकलता खून इस बात की गवाही दे रहा था कि लड़के साथ मारपीट हुई है, लेकिन इस बारे में पुलिस का कहना था कि लड़के के साथ मारपीट नहीं हुई है। लड़के को जब पता चला कि लड़की के घर वाले उसे पकड़ने आ रहे हैं, तो उसने बस से भागने की कोशिश की, जिससे उसके चोटें लगी है। फिलहाल पुलिस ने लड़के को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना की बात करें तो जानकारी के अनुसार युवक मनीष निवासी करनाल का रहना वाला है व लड़की दिल्ली के भजनपुरा इलाके की रहने वाली है। लड़की के परिजनों ने दिल्ली में लड़के के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। लड़का व लड़की दोनों घर से भागकर जालंधर से होकर कहीं जा रहे थे, लेकिन उन्हें मालूम नहीं था कि दिल्ली पुलिस उनके पीछे ट्रैक लगाकर दोनों को ट्रेस कर रही थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों को उनकी लोकेशन के जरिए पकड़ लिया। फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed