फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BMW car robbed by showing pistol from near police station in Jalandhar

बेखौफ लुटेरे : जालंधर में थाने के पास से पिस्तौल दिखाकर बीएमडब्ल्यू कार लूटी

Sun, 09 Jan 2022 01:42 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
BMW car robbed by showing pistol from near police station in Jalandhar
जालंधर। रविवार देर रात शहर के पॉश इलाके मॉडल टाऊन में थाने के पास से बाइक सवार दो बदमाश पिस्तौल के बल पर बीएमडब्ल्यू कार लूट ले गए। इससे शहर में दहशत का माहौल है क्योंकि शाम को संभ्रांत लोग परिवार सहित इलाके में आते हैं।
विज्ञापन

पुनीत आहूजा अपनी पत्नी के साथ बीएमडब्ल्यू में सवार होकर मॉडल टाऊन खाना खाने आया था। वह कार से उतरा ही था कि एक लुटेरे ने उसे पिस्तौल दिखाकर उससे कार की चाबी ले ली और पुनीत की पत्नी को भी कार से उतरने का इशारा किया। इसके बाद लुटेरा कार लेकर फरार हो गया। जिस स्थान पर वारदात हुई, वहां से महज दो-तीन मिनट की दूरी पर पुलिस थाना है। इसके अलावा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर रखी थी।
विज्ञापन

एसीपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पूरे प्रदेश में वायरलेस के जरिये लूट की सूचना दे दी गई है। कार का नंबर तमाम टोल प्लाजा को भेज दिया गया है। पुलिस ने एक टीम का गठन किया है और मामले की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed