फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bloody clash between DSP and jeweler's son in restaurant during party

जालंधर : पार्टी के दौरान रेस्टोरेंट में डीएसपी और ज्वेलर के बेटे में खूनी झड़प, पुलिस मामला दबाने में जुटी

Sun, 09 Oct 2022 01:30 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash between DSP and jeweler's son in restaurant during party
जालंधर। जालंधर के मॉडल टाउन में रेस्टोरेंट में पार्टी के दौरान शुक्रवार रात को डीएसपी और ज्वेलर के बेटों के बीच कहासुनी खूनी झड़प में बदल गई। इस दौरान दोनों को चोटें भी आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बीचबचाव कर छुड़वा दिया और दोनों पक्ष पार्टी से चले गए। कुछ समय बाद दोनों मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल में पहुंचे लेकिन वहां भी आमना-सामना होने के बाद माहौल दोबारा तनावपूर्ण हो गया। मामला हाथापाई तक पहुंचा तो सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने हूटर बजाया और घटना के संबंध में थाना चार की पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने माहौल को शांत करवाया। इसके बाद सिविल अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया ताकि माहौल खराब न हो। पुलिस के मुताबिक दोनों पार्टियों की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं करवाई गई है। दोनों पक्ष जो बयान देंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, मामले को लेकर थाना 6 के प्रभारी परमदीन खान और 7 के प्रभारी राजेश कुमार मामले से पल्ला झाड़ते नजर आए। उन्होंने कहा कि किसी तरह का झगड़ा हुआ ही नहीं है अगर हुआ है तो रेस्टोरेंट का नाम बताएं। दोनों पक्षों में राजीनामे की खबर सामने आई लेकिन एक बार फिर उपद्रवियों ने सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में बवाल काटा। अब देखना है पुलिस मामले को विधायक की बदतमीजी और धमकी की तरह कार्रवाई करती है या फिर जो बनती है वही कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed