फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   blind student, st. soldier group, student aman, 12th examination result, 80 percent, jalandhar

दृष्टिहीन होने के बावजूद अमन ने 12वीं में हासिल किए 80 प्रतिशत

Mon, 23 May 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 23 May 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
blind student, st. soldier group, student aman, 12th examination result, 80 percent, jalandhar
जालंधर के सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल के छात्र अमन को सम्मानित करते ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा। - फोटो : अमर उजाला
अगर दृढ़ निश्चय हो तो किसी भी प्रकार का कठिन कार्य किया जा सकता है। इस बात को सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल आरईसी ब्रांच के अमन ने सीबीएसई की ओर से घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परिणामों में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सच कर दिखाया है।
विज्ञापन


दृष्टिहीन होने के बावजूद अमन का परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना उनकी दृढ़ निश्चयता को साबित करता है। अमन का कहना है कि अपनी सीमाएं और मंजिल हम खुद ही तय करते हैं। किसी भी तरह की शारीरिक और मानसिक कमी हमारी मंजिल और हमारे बीच नहीं आ सकती। छोटी उम्र में दोनों आंखों की रौशनी खोने के बाद अमन ने अपनी मन की रौशनी को बुझने नहीं दिया।
विज्ञापन


अमन का कहना है कि उन्होंने अच्छे परिणामों के लिए रिकॉर्डिंग के जरिये दिन में 8 घंटे पढ़ाई की है। अब वे कंप्यूटर कोर्स भी कर रहे हैं। अमन को पढ़ाई के साथ-साथ चेस, क्रिकेट व ट्रैवलिंग करना पसंद है। वह भविष्य में पत्रकार बनना चाहते हैं। डॉक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक अगर कोई आंखें डोनेट करता है तो अमन की एक आंख की रोशनी वापस आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन का कहना है कि अमन के इस इलाज के लिए ग्रुप पूरा खर्च उठाएगा। इसके अलावा अमन की हायर एजुकेशन और नौकरी की पूरी जिम्मेदारी भी ग्रुप ने उठाने का वादा किया है। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा की ओर से अमन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने अमन की माता नीलम व पिता अमरेश कुमार को बधाई दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed