फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BJP's public outreach campaign on GST reforms begins in Jalandhar

Jalandhar News: जालंधर में भाजपा की जीएसटी सुधार जनसंपर्क मुहिम शुरू

Sun, 28 Sep 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
BJP's public outreach campaign on GST reforms begins in Jalandhar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी ने जीएसटी सुधारों पर हैंडबिल और जनसंपर्क मुहिम की शुरुआत की। इस अभियान का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने बस्ती नौ स्थित भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ पंजाब के को-कन्वीनर रविंदर धीर के कार्यालय डिक्सन स्पोर्ट्स से स्टीकर लगाकर और डोर-टू-डोर संपर्क कर किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पैदल जागरूकता रैली भी निकाली और व्यापारियों से संवाद कर उन्हें जीएसटी सुधारों से जुड़े सीधे लाभ के बारे में बताया। यह कार्यक्रम खेल उद्योग संघ पंजाब के कन्वीनर विजय धीर, सह कन्वीनर प्रवीण आनंद एवं सह कन्वीनर रमेश आनंद के नेतृत्व में आयोजित हुआ। तरुण चुग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कर सुधारों के क्षेत्र में सबसे बड़े और साहसिक कदम उठाए हैं। जीएसटी की दरों में की गई कटौती से दुकानदार और ग्राहक दोनों को सीधा लाभ मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed