फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BJP state president said, Congress and AAP playing with Hindu sentiments

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, हिंदुओं की भावनाओं से खेल रही कांग्रेस और आप

Fri, 28 Feb 2020 10:25 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
BJP state president said, Congress and AAP playing with Hindu sentiments
पठानकोट के वाल्मीकि चौक पर अमन अरोड़ा का पुतला जलाते भाजपा के पदाधिकारी। - फोटो : PATHANKOT
आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा द्वारा विदेशी गायों को स्लॉटर हाउस में भेजने के बयान पर शुक्रवार को जिला भाजपा की ओर से अमन अरोड़ा का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में वाल्मीकि चौक में किए गए रोष प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पहुंचे और आप पार्टी तथा कांग्रेस को गौवंश के खिलाफ बयानबाजी को लेकर नाराजगी जताई। प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि गौवंश में देशी व विदेशी नस्ल बताकर बूचड़खाने भेजने की बात ने आम आदमी पार्टी की संकीर्ण सोच को दर्शाया है। उन्होंने इस पर एतराज जताते हुए कहा कि गो माता हिंदुओं के लिए सदैव ही पूजनीय रही है। उन्होंने कहा कि चाहे व विदेशी है या देशी गऊ तो हर हिंदू की पूजनीय है। उन्होंने कहा कि गौवंश सेदेश के समस्त हिंदू समाज की आस्था जुड़ी है। फिर चाहे वो देसी गौवंश हो चाहे विदेशी। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों हिंदू गायों को मां मानकर पूजा करते हैं वह यह नहीं देखते की वह किस नस्ल की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हिंदुओं की भावना से खेल रही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई हमारी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करता है उसे कभी बर्दाशत नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं को बूचड़खाने भेजने के गैर सरकारी प्रस्ताव कभी लागू नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल ने कहा कि अगर हम आवारा गाय-सांड़ काटने लगेंगे तो हमारे और पाकिस्तान में क्या अंतर रह जाएगा। उन्होंने कहा कि आप नेता हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में आग लगाने का काम कर रही है। इस अवसर पर नरेंद्र परमार, सुरेश शर्मा, अंकूश महाजन, नवदीप अरोड़ा, योगेश ठाकुर, संजू महाजन, रोहित पुरी, संजय शर्मा, रामपाल विक्की, पवनमहाजन, शमशेर ठाकुर, प्रदीप रैणा, विनोद धीमान, सुरेश पिंटू, विक्की ठाकुर, अनिल रामपाल, विजय कुमार, विपन महाजन, विजय चोपड़ा, चुन्नी लाल, शोभा रानी, सुधा शर्मा,भंवर शील, राकेश शर्मा उपस्थित थे।

जानकारी देते पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा।

जानकारी देते पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा।- फोटो : PATHANKOT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed