फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BJP president Ashwani Sharma passed media Kapurthala

कपूरथला में बीजेपी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का मीडिया ने किया बायकाट

Sat, 05 Dec 2020 10:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
BJP president Ashwani Sharma passed media Kapurthala
कपूरथला। पंजाब भाजपा प्रधान की जिम्मेदारी निभा रहे अश्वनी शर्मा के रवैये से खफा यहां के मीडिया ने उनका बहिष्कार का फैसला किया है। वह शनिवार को गुटों में बंटी भाजपा को एकजुट करने के लिए बैठक करने आए थे। मीडिया को काफी देर तक इंतजार करवाना उन्हें महंगा पड़ गया। अधिक समय तक इंतजार कराने पर कपूरथला मीडिया ने उनका बायकाट कर दिया। शनिवार को जालंधर रोड स्थित निजी स्कूल के परिसर में अश्वनी शर्मा कपूरथला में भाजपा नेताओं की गुटबाजी व गिले-शिकवे दूर करके उन्हें पंजाब में भाजपा को एकसूत्र में पिरोकर 2022 के चुनाव के लिए संगठित करने के लिए बैठक करने पहुंचे थे। इस संदर्भ में मीडिया को समय देने के बाद भी एक घंटे तक भाजपा प्रधान मीडिया से रूबरू नहीं हुए। बता दें कि कपूरथला भाजपा नेताओं के बीच खींचतान काफी लंबे अर्से से चल रहे हैं। पहले जहां भाजपा के जिले में तीन गुट थे, इस समय कई भागों में भाजपा बंटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed